{"_id":"6a7a02d33a773f0f3b0ea4f2","slug":"rain-leaves-two-month-old-road-in-shambles-noida-news-c-491-1-rgh1002-9223-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश से दो महीने पुरानी सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश से दो महीने पुरानी सड़क बदहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। बीते दिनों हुई बारिश के बाद यमुना सिटी में सड़कों का बुरा हाल हो गया है। ग्रेटर नोएडा से फिल्म सिटी और जेवर की ओर जाने वाली 60 मीटर रोड पर गड़्ढे हो गए हैं, जिसकी वजह से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इसमें कुछ सड़कें ऐसी हैं, जिनका निर्माण डेढ़ से दो महीने पहले ही कराया गया है।
यमुना एक्सप्रेसवे से चपरगढ़ की तरफ उतरने वाले रैंप का रास्ता पहले से ही जर्जर हालत में था, बारिश के बाद इसकी स्थिति और खराब हो गई है। पूरे रास्ते पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यह मार्ग यमुना एक्सप्रेसवे और यमुना सिटी को जोड़ने वाले प्रमुख रास्तों में शामिल है। वहीं, यमुना सिटी के तिरथली क्षेत्र में मुख्य मार्ग की सड़क भी कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश के बाद सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है और गिट्टी बाहर निकल आई है। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
-- -- -- -- -- -- --
हाल में बनी सड़क पर उभरे गड्ढ़े
रबूपुरा के पास 60 मीटर रोड के एक हिस्से पर लंबे समय तक किसानों के विरोध के चलते निर्माण नहीं हो सका था। लगभग दो महीने पहले विवाद समाप्त होने के बाद इस हिस्से में सड़क बनाई गई थी। लेकिन कुछ ही दिनों में इसपर गड्ढे बन गए। हाल में बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है।