{"_id":"628bf04370fbb04836152888","slug":"rain-brought-relief-waterlogging-increased-trouble-noida-news-noi650234131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने मिली राहत, जलभराव ने बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने मिली राहत, जलभराव ने बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सोमवार तड़के आई आंधी बारिश और देर रात हुई बरसात से लोगाें को गर्मी से राहत मिली। सुबह 9 बजे तक हल्की-हल्की बारिश से तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सुबह के समय 24 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में कुछ समय धूप निकलने से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। वहीं बारिश ने प्राधिकरण के तैयारियों की पोल खोल दी। चंद घंटे की बरसात से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। बिजली आपूर्ति करने वाली ट्रांसमिशन लाइन के तार टूट गए। सेक्टर-137 स्थित बिजली घर में ट्रांसफार्मर व उपकरण फूंक गए। इससे पूरा फेज-2 क्षेत्र में बिजली-पानी के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही। लोगों ने कहा कि बेमौसम बारिश व ओले ने गर्मी से राहत दिला दी, लेकिन जल भराव ने परेशानी में डाल दिया।
अहम है कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा हर साल मानसून पूर्व तैयारियों पर भारी-भरकम रकम खर्च करता है। प्राधिकरण हर साल इसके लिए टेंडर जारी करता है। लेकिन कार्यों की गुणवत्ता के आकलन में लापरवाही बरतने का खामियाजा शहर के लोगों को जलभराव के रुप में झेलना पड़ता है। सोमवार सुबह भी इसी तरह के हालात का लोगों ने सामना किया। आंधी-बारिश व ओले पड़ने से बिजली गुल हो गई। जिसके कारण घर में पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं तैयार होकर डयूटी के लिए निकले तो सड़क पर जलभराव ने समस्या बढ़ा दी। सेक्टर-60, सेक्टर-12, 22, सेक्टर-71, नया बांस, होशियार, बरौला, भंगेल, सलारपुर, हरौला, मामूरा आदि में जल भराव की स्थिति का सामना करना पड़ा।
पेड़ और खंभे गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त
वहीं सेक्टर-71 सांई अपार्टमेंट के पास ग्रीन बेल्ट से एक पेड़ सोसाइटी में खड़ी कार के ऊपर गिर गई। सेक्टर-52 गेट नंबर एक, सेक्टर-51 मुख्य सड़क पर बिजली के पोल, सेक्टर-12 के क्यू ब्लॉक, सेक्टर-23, 53, 34 व 48 में भी पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सेक्टर-53 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कई बार प्राधिकरण से पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए कहा गया, लेकिन कोई पहल नहीं की गई, जिसके कारण सोमवार को आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
आज और कल भी बारिश के आसार
रविवार देर रात से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना बना दिया। यह सिलसिला रात भर रुक-रुक कर चला। वहीं कई जगहों पर देर शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। सोमवार की बारिश से मंगलवार को तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हो सकता है।