{"_id":"69fa20a083ae8c09560c178c","slug":"rain-brings-city-to-a-halt-leading-to-traffic-jams-noida-news-c-1-noi1095-4246893-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश से थमी शहर की रफ्तार, जगह-जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश से थमी शहर की रफ्तार, जगह-जगह लगा जाम
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में मंगलवार देर शाम हुई बारिश ने ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ दी। हल्की बारिश के बाद ही प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात की रफ्तार थम गई और जगह-जगह जाम लग गया। ऑफिस टाइम के दौरान हुई बारिश के कारण घर लौट रहे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेक्टर 18, सेक्टर 62, सेक्टर 63, 52, एक्सप्रेसवे और कई मार्गों पर वाहनों की कतारें देखी गईं। जलभराव के चलते कई जगह वाहन रेंगते नजर आए। करीब एक से दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने से हालात और बिगड़ गए। कई स्थानों पर नालियों की सफाई न होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ा। शाम के समय बड़ी संख्या में लोग ऑफिस से घर लौटते समय जाम में फंसे। जाम के दौरान कई प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की कमी भी देखने को मिली।