{"_id":"691643ec7b3c6f0f52049704","slug":"railways-ticket-revenue-soars-this-diwali-earning-rs-49-crore-na-news-c-15-1-mbd1044-770996-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इस दिवाली टिकटों से बढ़ी रेलवे की आय, 49 करोड़ कमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इस दिवाली टिकटों से बढ़ी रेलवे की आय, 49 करोड़ कमाए
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहार पर यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनों की बोगियों ने रेलवे पर जमकर धन बरसाया है। मुरादाबाद मंडल में दिवाली व छठ पूजा के दौरान 15 दिन में लगभग 2250 ट्रेनें चलीं। इनमें सामान्य व स्पेशल एक्सप्रेस दोनों शामिल हैं। इन ट्रेनों के टिकटों से रेलवे को 49.34 करोड़ रुपये की आय हुई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की आय से 1.6 करोड़ रुपये ज्यादा है। पिछले वर्ष मुरादाबाद रेलवेे ने टिकट बिक्री से 48.28 करोड़ रुपये कमाए थे। यात्रियों की बात करें तो पिछले वर्ष 26 अक्तूबर से 10 नवंबर तक मुरादाबाद मंडल के 200 स्टेशनों से 26.25 लाख यात्रियों ने सफर किया। इस बार 18 अक्तूबर से दो नवंबर तक 15 दिन की अवधि में 28.02 लाख यात्रियों ने सफर किया है। इनमें जनरल टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। सबसे अधिक यात्री संख्या वाले स्टेशनों में मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार, देहरादून, हापुड़, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, अमरोहा आदि शामिल हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि त्योहारों के मौके पर घोषित की गईं कुछ स्पेशल ट्रेनें अब भी चल रही हैं। क्योंकि कुछ रूटों पर यात्रियों की डिमांड अधिक है। ऐसे में ट्रेन ऑन डिमांड के आधार पर लगातार दौड़ रही कुछ स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की योजना बनाई जा रही है।
मुंबई एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाने की मांग
मुरादाबाद, संभल व अमरोहा से मुंबई जाने वाले कपड़ा कारोबारियों की मांग है कि मुंबई एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाना चाहिए। फिलहाल यह ट्रेन सोमवार को लालकुआं से बांद्रा टर्मिनस तक चलती है। मुरादाबाद व अमरोहा स्टेशन से अच्छी संख्या में यात्री सफर करते हैं। बुधवार को यह ट्रेन मुंबई से वापस आती है। कारोबारियों का कहना है कि ट्रेन बृहस्पतिवार में फिर से मुंबई जाकर शनिवार को वापस आ सकती है। रविवार को ट्रेन का मेंटिनेंस किया जा सकता है। रेल प्रशासन का कहना है कि इस ट्रेन का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे करता है। ऐसे में फेरों में विस्तार का निर्णय वहीं से होगा।