{"_id":"601846b48ebc3e088d695e7c","slug":"railways-demand-not-get-fullfilled-mewat-news-noi5631910136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशकों पुरानी रेललाइन की मांग अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशकों पुरानी रेललाइन की मांग अधूरी
विज्ञापन
नूंह। जिले को रेललाइन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे मेवात के लोगों को इस बार भी निराशा हाथ लगी। पिछले करीब 5 दशक से क्षेत्रवासी इस मांग को उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल की सीटी सुनने का ख्वाब भी बूढ़ा होने लगा है।
बजट की घोषणाओं को सुनने के लिए सोमवार को सुबह से ही लोग टीवी पर नजरें जमाए बैठे थे। रेलवे लाइन और शिक्षा के संबंध में क्षेत्र के लिए अलग से घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे लोगों को निराश होना पड़ा। लोगों का कहना है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही हो या भाजपा की, मेवात की जनता के साथ हमेशा धोखा किया गया है। लोगों का कहना है कि देश में रेल आवाजाही का सबसे प्रमुख साधन है। आजादी के कई दशकों बाद भी क्षेत्र की जनता को रेल की सुविधा नहीं मिल रही है।
पिछले 50 वर्ष से रेललाइन का जिक्र सुनते आ रहे हैं, लेकिन कोई भी सरकार रही हो, सबने मेवात की अवाम के साथ धोखा किया है।
खलील अहमद, अधिवक्ता
जो वादे सरकार ने किए थे, उनमें से कोई पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। सांसद राव इंद्रजीत ने वादा किया था कि जिले में रेल की सुविधा मिलेगी।
अख्तर चंदेनी
भाजपा ने जिले में बहुत से विकास कार्य किए है। दिल्ली-मुंबई हाईवे सरकार की बड़ी देन है। भविष्य में भाजपा रेल की मांग को पूरा करेगी।
जाकिर हुसैन, भाजपा नेता पूर्व विधायक
भाजपा सबका साथ सबका विकास पर विश्वास रखती है। जिले की सभी मांगों को सरकार पूरा कराएगी। कई बड़ी परियोजनाओं को पूरा कराया है।
नरेंद्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष
मेवात की रेललाइन की मांग काफी पुरानी है, इस पर सरकार को गौर करना चाहिए था। अब अगले बजट से ही उम्मीद रहेगी।
हाजी बदरुद्दीन, वरिष्ठ जजपा नेता