{"_id":"68b9e51cf1dc893dc006693c","slug":"raids-on-19-government-ration-shops-salt-samples-taken-na-news-c-5-1-drn1031-780815-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सरकारी सस्ते गल्ले की 19 दुकानों पर छापे, नमक के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सरकारी सस्ते गल्ले की 19 दुकानों पर छापे, नमक के सैंपल लिए
विज्ञापन
Iमिलावटी नमक की शिकायतों पर प्रशासन की टीमों ने की कार्रवाई
I
Iमिलावटी नमक बिक्री की शिकायत पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जिले की 19 दुकानों पर छापे मारे। यहां से नमक के सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा।I
Iजिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिलावटी नमक बिकने की शिकायत मिल रही थी। इस पर सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम सदर, चकराता, विकासनगर, मसूरी और ऋषिकेश में टीमों ने दुकानों पर छापे मारे। यहां से नमक के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट में यदि मिलावट की पुष्टि हुई तो विक्रेताओं और सप्लायरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मिलावटी नमक के कुछ मामले पिछले दिनों सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। इस पर भी विभाग ने नमक के नमूनों की जांच कराई थी जिसमें मिलावट की पुष्टि नहीं हुई थी। इन शिकायतों में कितनी सच्चाई है यह सब जांच के बाद ही पता चल सकेगा।I