{"_id":"62c8750ce4e65c47223f655d","slug":"raid-on-illegal-casinos-in-society-10-including-four-girls-arrested-noida-news-noi658464691","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी में अवैध कसीनो पर छापा, चार युवतियों सहित 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसाइटी में अवैध कसीनो पर छापा, चार युवतियों सहित 10 गिरफ्तार
विज्ञापन
कसीनो से बरामद कॉइन।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी-1 की साया जिओन सोसाइटी के फ्लैट में अवैध रूप से चल रहे कसीनो का पुलिस ने बृहस्पतिवार रात भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापा मारकर नेपाल निवासी चार युवतियों सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी चकमा देकर फरार हो गए।
युवतियां कसीनो में ताश की गड्डियां फेंटकर शराब परोस रहीं थीं। फ्लैट किराए पर लेकर कसीना चला रहा मुख्य आरोपी तरुण प्रताप सिंह जुए से जीती राशि का लेनदेन कर रहा था, जबकि अन्य आरोपी टेबल पर जुआ खेेलते हुए शराब पी रहे थे। पुलिस ने मौके से एक लाख रुपये, 3145 कॉइन, दो टेबल और शराब की दो बोतलें बरामद की हैं।
रात में पुलिस तिगरी गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि सोसाइटी के तीन बीएचके के एक फ्लैट मेें बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। विदेशी महिलाएं भी मौजूद हैं। पुलिस फ्लैट के बाहर पहुंची तो जुआ खेल रहे आरोपी शोर मचा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने गाजियाबाद के संजय नगर निवासी तरुण प्रताप सिंह, रितिक व विभोर शर्मा, सीतापुर के रवि, शोभित कुमार व शिव भगवान और नेपाल निवासी रिया, चीजा खडका, शिवा थापा व सुनीता आले को गिरफ्तार कर लिया। मौके से गाजियाबाद निवासी सुदीप यादव और सुनील त्यागी फरार हो गए। तरुण ने बताया कि वह जुआ खेलकर बर्बाद हो गया था। फिर से पैसे कमाने के लिए उसने फरार आरोपियों की मदद से नेपाल की युवतियों को दिल्ली से बुलाकर कसीनो शुरू किया था।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले मिली थी विदेशियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना
सोसाइटी में एक सप्ताह पहले विदेशियों की संदिग्ध गतिविधि को लेकर स्थानीय निवासियों ने व्हाट्स ग्रुप पर चर्चा की थी। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। एक युवती की मौत का भी जिक्र किया गया था, लेकिन पुलिस पड़ताल में पता चला कि युवती की मौत की घटना कई वर्ष पुरानी थी। वहीं, बृहस्पतिवार को बीटा-2 थाना क्षेत्र के सिग्मा सेक्टर में भी इसी तरह की सूचना पुलिस को मिली, लेकिन पुलिस ने पड़ताल के बाद सूचना को झूठा बताया।
ग्रेनो में हाल ही की कार्रवाई
- नेपाल बार्डर पर चीन के नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद अवैध चाइनीज क्लब का भंडाफोड़
- नॉलेज पार्क स्थित एक मॉल के कैफेटेरिया में हुक्का-शराब बार का वीडियो वायरल
- चाई-3 सेक्टर में कोरियन रेस्तरां की आड़ में अवैध बार का खुलासा
दो दिन पहले खुला था कसीनो
डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि अवैध कसीनो की सूचना पर एसीपी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की है। कसीनो बुधवार को ही शुरू हुआ था। चार युवतियों समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार दो आरोपी भी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। उनकी तलाश जारी है। कॉइन इस्तेमाल रुपये के बदले एक्सचेंज के लिए किया जा रहा था।
चार माह पहले किराए पर लिए था फ्लैट
सोसाइटी के लोगाें का कहना है कि अंजान लोग बेखौफ होकर सोसाइटी में दाखिल हुए और उन्हें रोका नहीं गया, जबकि सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि फ्लैट में रहने वाले से ही उसके यहां आने-जाने वाले के संबंध में पूछा जाता है। तरुण प्रताप सिंह चार माह से फ्लैट किराये पर लेकर रह रहा था। दस दिन पहले उसने परिवार को दूसरी जगह शिफ्ट किया था।
जन्मदिन पार्टी का बनाया बहाना
बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने जन्मदिन पार्टी का बहाना बनाकर कसीनो शुरू किया था। इसी बहाने से बाहरी लोगों को बुलाया गया था। आरोपी पहले अन्य शहरों में भी कसीनो चला चुके हैं। एक युवती को चार हजार रुपये दिए जाते थे।
सात साल तक की है सजा
अधिवक्ता रजनीश यादव का कहना है कि बिना लाइसेंस अवैध रूप से कसीनो चलाकर जुआ खिलाना गैर जमानती अपराध है। इसमें सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा तीन व चार के अंतर्गत अधिकतम सात साल तक की सजा हो सकती है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ।- फोटो : Grnoida