फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Raid in six states to arrest mastermind Manu Pola

Noida News: मास्टरमाइंड मनु पोला की गिरफ्तारी के लिए छह राज्यों में दबिश

Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Raid in six states to arrest mastermind Manu Pola
संशोधित
विज्ञापन

मास्टरमाइंड मनु पोला की गिरफ्तारी के लिए छह राज्यों में दबिश

- पांच के अलावा अन्य जालसाजों के शामिल होने की मिली जानकारी, अब्दुल को न्यायिक हिरासत में भेजा

- नोएडा प्राधिकरण के खाते से 3.9 करोड़ निकालने का मामला, हर सप्ताह सिम बदलता था मनु पोला

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्राधिकरण के खाते से 3.9 करोड़ रुपये निकाले जाने के मामले में वांछित गिरोह के सरगना मनु पोला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छह राज्यों में दबिश दे रही है। वहीं इस गिरोह में पांच से ज्यादा जालसाजों के शामिल होने की बात सामने आई है। वहीं शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार अब्दुल खादर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की टीम को मनु पोला के कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि मनु चार से पांच मोबाइल रखता था। वह हर सप्ताह सिम बदल देता था।
नोएडा पुलिस प्राधिकरण का फर्जी अधिकारी बनकर पैसे का ट्रांजैक्शन करने वाले अब्दुल खादिर की गिरफ्तारी के बाद सरगना मनु पोला समेत अन्य जालसाजों की तलाश में जुटी है। नोएडा पुलिस की छह टीमें गुजरात, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल से लेकर अन्य राज्यों में दबिश दे रही है। गुजरात के गांधीनगर, जामनगर और सूरत में भी इस मामले की जांच चल रही है। पुलिस की टीमों ने शनिवार को भी कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि अपर पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने जल्द ही सरगना समेत अन्य जालसाजों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बैंक और प्राधिकरण और अधिकारियों पूछताछ जारी
इधर पुलिस अभी भी बैंक और प्राधिकरण के अधिकारियों से इस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में जालसाजों के करीब दो माह से नोएडा व एनसीआर में सक्रिय होने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस यह पता लगा रही है कि प्राधिकरण के 200 करोड़ की एफडी की जानकारी आरोपियों के पास कैसे पहुंची। इस कारण फर्जीवाड़ा में इस्तेमाल कागजात को बनाने का समय मिल गया। आशंका जताई जा रही है कि वारदात में कई लोग परोक्ष रूप से भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed