फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rahul gandhi appeals people to vote in up assembly election

UP Election 2022 Phase-I: यूपी में 58 सीटों पर मतदान जारी, राहुल बोले- देश को हर डर से आजाद करो, बाहर आओ, वोट करो!

Thu, 10 Feb 2022 02:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 02:22 PM IST
सार

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे बाहर निकलें और अपने मत का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
rahul gandhi appeals people to vote in up assembly election
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। राज्य में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करने की अपील की है। कांग्रेस नेता ने लोगों से देश को 'डर' से मुक्त करने के लिए मतदान करने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने लिखा, 'देश को हर डर से आजाद करो। बाहर आओ, वोट करो!'

विज्ञापन


मतदान गुरुवार सुबह सात बजे से जारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह सात बजे से जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले में वोट डाले जा रहे हैं। राज्य के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया हुआ है। इसके बाद भी मतदाता अपने मत के प्रयोग के लिए अपने-अपने बूथ पर पहुंच रहे हैं। कई जगह मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। मतदान आज शाम 6:00 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन


58 विधानसभा सीटों पर आज 623 उम्मीदवार मैदान में
गुरुवार को 58 विधानसभा सीटों पर आज 623 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का आदेश शासन की ओर दिया गया है। सभी केंद्रों पर इसके लिए व्यवस्था की गई है। मतदान ज्यादा से ज्यादा हो सके, इसके लिए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed