फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rahat tops in Mewat Model school

मेवात मॉडल स्कूल में अव्वल रहे राहत हुसैन

Wed, 15 Jul 2020 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rahat tops in Mewat Model school
नगीना/फिरोजपुर झिरका। सीबीएसई दसवीं कक्षा के नतीजों में मेवात मॉडल स्कूल नगीना में पढ़ने वाले गांव करहेड़ा के राहत हुसैन ने 86.2 फीसदी अंक लेकर स्कूल में अव्वल रहे। जबकि मेनाज 84.6 अंक पाकर दूसरे साथ पर रही। मेवात मॉडल स्कूल नगीना के प्राचार्य डॉक्टर चंद्रमोहन झा ने बताया कि स्कूल में कुल 50 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। सभी सफल रहे। तीन मेरिट, 15 प्रथम श्रेणी, 13 द्वितीय श्रेणी से पास हुए। इस बेहतरीन परिणाम को अंजाम देने में शिक्षक और अभिभावकों का योगदान रहा है।
विज्ञापन

स्कूल टॉपर के पिता मोहम्मद शमीम जेबीटी शिक्षक ने बताया कि बगैर ट्यूशन के राहत हुसैन ने 86 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए है। दादा चौधरी हसमत खान करहेड़ा ने बताया कि पोते राहत ने मेरी दिली इच्छा पूरी की है। गांव के स्कूल में पढ़कर भी बच्चे श्रेष्ठ अंक लेकर आए हैं। सरफराज खान ने अपने भतीजे को बधाई दी और लोगों का मीठा मुंह कराया। वहीं फिरोजपुर झिरका में खुशाली और कौशर खान ने 95.60% अंक प्राप्त करके विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा इशिका ने (95.20%), अफसा (94.60%), सुहानी गोयल (94%), गगन गोयल (93.80%), दीया जैन (93.20%), तनिष्का शर्मा (91.60%), हार्दिक खुराना (91.40%) और अशफाक ने (91.20%) अंक प्राप्त कर के विद्यालय व अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया। अरावली पब्लिक स्कूल, फिरोजपुर के अधिकतर विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed