फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   QR ticket will start in all metro lines from July

Noida News: मेट्रो की सभी लाइनों में जुलाई से शुरू हो जाएगा क्यूआर टिकट

Sun, 07 May 2023 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
QR ticket will start in all metro lines from July
विज्ञापन























सभी तैयारियां पूरी, कुछ लाइनों पर चल रहा है ट्रायल




सर्वेश कुमार
नई दिल्ली। मेट्रो में अगले दो माह में टोकन से यात्रा करने की बात पुरानी हो जाएगी। सभी लाइनों पर जुलाई से क्यूआर टिकट सिस्टम शुरू हो जाएगा। इसके लिए मेट्रो कुछ लाइनों पर ट्रायल कर रही है। मेट्रो प्रशासन ने इसे सभी लाइनों में लागू करने के लिए जुलाई की समय सीमा तय की है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सभी लाइन पर ऑनलाइन टिकट की सुविधा मुहैया करने के लिए बुनियादी तैयारी पूरी कर ली है। शुरुआत में सभी स्टेशनों पर एक-दो गेट पर ही क्यूआर और इसके बाद रुपे कार्ड से सफर की सुविधा मिलने लगेगी। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के तहत क्यूआर टिकट, रुपे कार्ड, क्रेडिट और डेबिट और स्मार्ट कार्ड से सफर की सुविधा देने के लिए डीएमआरसी ने एएफसी गेट के साथ-साथ सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को भी अपग्रेड किया है। क्यूआर कोड के बाद टिकट के दूसरे विकल्पों को भी लागू करने के लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। रुपे कार्ड के लिए बैंकों से बातचीत के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को ऐसे सभी कार्ड सहित सफर के लिए मोबाइल से भी टिकट खरीदने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

---------
टिकट स्कैन करने में यात्रियों को लग रहा है समय

फिलहाल यात्रियों को एएफसी गेट पर क्यूआर कोड स्कैन करने में थोड़ा वक्त लग रहा है। इसके लिए कोड को शीशे की तरफ कर स्कैन करना पड़ता है। कई बार इसमें वक्त लगने से एक लाइन में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगती है। लेकिन डीएमआरसी के मुताबिक शुरुआती दौर होने की वजह से थोड़ा वक्त लग रहा है, बाद में सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
यात्रा खत्म होने तक क्यूआर टिकट को संभालकर रखना है जरूरी

क्यूआर कोड पेपर में होता है, इसलिए इसे पूरी यात्रा के दौरान संभालकर रखना जरूरी है। अगर सफर में यह कहीं से फट या गुम हो जाए तो यात्रियों को स्टेशन पर दिक्कत हो सकती है। यह पेट्रोल की पर्ची की तरह होती है जिसे संभालकर रखना बेहद जरूरी है। इसके गुम होने पर टिकट के लिए अतिरिक्त भुगतान भी करना पड़ेगा।

-------
यात्रियों को टिकट के लिए होंगे कई विकल्प

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रियों को फिलहाल क्यूआर टिकट से सफर करने की सुविधा है। नई व्यवस्था (एनसीएमसी) के लागू होने से यात्रियों के पास क्यूआर सहित टिकट के कई और विकल्प भी उपलब्ध होंगे। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी और गंतव्य तक भी जल्दी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed