{"_id":"69208aeab8b8653ad308ee06","slug":"put-your-imagination-on-paper-and-see-the-magic-and-laugh-grnoida-news-c-23-1-lko1064-81118-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मन की कल्पना को कागज पर उतारा, जादू देख खिलखिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मन की कल्पना को कागज पर उतारा, जादू देख खिलखिलाएं
विज्ञापन
- पंचशील ग्रींस-1 सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में हुई चित्रकला प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला पुरस्कार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रींस-1 सोसाइटी में शुक्रवार को अमर उजाला फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने मन की कल्पना को कागज पर उकेरा। इसके बाद आयोजित मैजिक शो में नरेश की ओर से पेश किए गए जादू देख कर बच्चे हैरान हो गए। उन्होंने खूब ठहाके भी लगाए।
चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से टॉप पांच-पांच बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों ने किया। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर नाइशा बिष्ट, दूसरे स्थान पर प्रिशा बंसल, तीसरे स्थान पर आइजा खान, चौथे स्थान पर काव्या बरनवाल और पांचवें स्थान पर दिया को विजेता घोषित किया गया। वहीं सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर अंविता बाग, दूसरे स्थान पर दर्श सिंह, तीसरे स्थान पर आद्विका चावला, चौथे स्थान पर गौरव मित्तल और पांचवें स्थान पर मोनेश सिन्हा को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) का विशेष योगदान रहा। विजेता बच्चों को एओए की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर एओए अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुनैना मिश्रा, सचिव संदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष अंकित व्यास और संदीप त्यागी सहित सोसाइटी निवासी मौजूद रहे।