फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Punjab flood victims will get compensation in one and a half months: Kejriwal

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को डेढ़ माह में मिलेगा मुआवजा : केजरीवाल

Fri, 12 Sep 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Punjab flood victims will get compensation in one and a half months: Kejriwal
नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों तक तेजी से राहत पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुआयना पूरा करने के बाद लगभग डेढ़ महीने के भीतर सभी प्रभावित परिवारों के मुआवजे के चेक तैयार हो जाने चाहिए। बाढ़ ने लोगों की जिंदगियां उजाड़ दी हैं और सरकार की पूरी कोशिश है कि प्रभावित परिवारों तक जल्द राहत पहुंचे। इस बार व्यवस्था ऐसी होगी कि कोई भी पीड़ित परिवार वर्षों तक मुआवजे की प्रतीक्षा न करे। वहीं, पंजाब प्रभारी और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछली सरकारों में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा मिलने में कई साल लग जाते थे लेकिन भगवंत मान सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। आने वाले कुछ ही हफ्तों में गांव–गांव जाकर नुकसान का आकलन किया जाएगा और तेजी से राहत राशि पहुंचाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article