फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   public hearing in 3 place

ग्रेनो प्राधिकरण में अब तीन जगह होगी जनसुनवाई

Mon, 14 Sep 2020 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
public hearing in 3 place
ग्रेनो प्राधिकरण में अब तीन जगहों पर होगी जनसुनवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि अब जनसुनवाई विभागों के हिसाब से तीन जगहों पर होगी। एक ही जगह जन सुनवाई होने पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा था। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है। प्राधिकरण के एसीईओ केके गुप्त ने बताया कि अब आईटी विभाग, संस्थागत विभाग, वाणिज्यिक विभाग, उद्योग, बिल्डर व जल विभाग से जुड़े मामलों की जन सुनवाई गेट नंबर एक के पास बने पुलिस कार्यालय में सुबह 10 बजे से होगी। इसी तरह भूलेख, छह फीसदी आबादी के प्लॉट, नियोजन, परियोजना, अर्बन सर्विसेज व जन स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर जनसुनवाई प्राधिकरण दफ्तर के भूतल पर स्थित लॉबी में होगी। संपत्ति विभाग से जुड़े मामलों की जनसुनवाई मिनी ऑडिटोरियम में होगी। मंगलवार से आवंटी या निवासी इसी व्यवस्था के अनुसार तय जगह पर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं। अब तक सभी शिकायतें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर के भूतल स्थित लॉबी में सुनी जा रही थीं। हालांकि, एसीईओ ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संकट को देखते हुए आवंटी या शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें ऑनलाइन ही दर्ज कराएं। शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed