फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PU barriers will stop vehicles going in the opposite direction at 80 intersections.

Noida News: 80 चौराहों पर विपरीत दिशा में जाने वाले वाहनों को रोकेंगे पीयू बैरियर

Wed, 17 Dec 2025 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
PU barriers will stop vehicles going in the opposite direction at 80 intersections.
- सेक्टर-32 सिटी सेंटर अंडरपास से नोएडा प्राधिकरण ने की शुरुआत, अंधेरे में रिफ्लेक्टर का करेंगे काम
विज्ञापन

नंबर
10 मीटर लंबा बैरियर लगाया गया सिटी सेंटर अंडरपास पर
8000 रुपये प्रति मीटर का खर्च आया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के चौराहों पर विपरीत दिशा में वाहनों को जाने से रोकने और लेफ्ट टर्न फ्री करने के लिए पॉलीयूरेथेन (पीयू) आधारित बैरियर लगाए जाएंगे। नए बैरियर कोहरे और धुंध में रिफ्लेक्टर का भी काम करेंगे। पहले चरण में 80 चौराहों पर पीयू बैरियर लगाए जाएंगे। नोएडा ट्रैफिक सेल ने बुधवार को सेक्टर-32 सिटी सेंटर अंडरपास से इसकी शुरुआत कर दी। यहां मॉल की तरफ से विपरीत दिशा में मोरना बस स्टैंड की तरफ वाहनों को जाने से रोकने के लिए दस मीटर लंबा पीयू बैरियर लगाया गया। इस पर प्रति मीटर आठ हजार रुपये का खर्च आया।
प्राधिकरण के इंजीनियरों ने बताया कि चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाल होने पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए लेफ्ट टर्न फ्री होना जरूरी है। पीयू बैरियर से लेफ्ट टर्न फ्री भी किए जाएंगे। अगर कोई गाड़ी बैरियर से टकराती भी है तो कोई नुकसान नहीं होगा। यह एक लचीला, प्लास्टिक जैसा बैरियर है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे ट्रायल के लिए नोएडा प्राधिकरण दफ्तर के बाहर मुख्य सड़क पर भी 10 मीटर हिस्से में लगाया गया था।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने डार्क आई कंपनी के जरिये लगवाया था। प्राधिकरण दफ्तर के बाहर सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। ज्यादातर चौराहों, मुख्य सड़कों और अंडरपास पर 10 मीटर का बैरियर काफी होगा। जरूरत के हिसाब से इसकी लंबाई बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इसमें रेडियम लाइट लगी हैं जो रात में चमकेंगी, जिससे कोहरे वाली रातों में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed