फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Protest Today Turns Violent Again Stone Pelting in Sector 80 Police Deployed in Phase 2 Area

UP: नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन में फिर हुआ बवाल, सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Tue, 14 Apr 2026 11:23 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 14 Apr 2026 11:23 AM IST
सार

Protest in Noida: गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा फेज 2 के सेक्टर 80 में आज भी पत्थरबाजी की घटना हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्थरबाजी करने वालों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Noida Protest Today  Turns Violent Again Stone Pelting in Sector 80 Police Deployed in Phase 2 Area
noida protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा हो गए। उन्होंने पत्थरबाजी की है। हालात को काबू में करने के लिए यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, फेज 2 के सेक्टर 80 इलाके में सुबह नौ बजे पथराव किया गया था। यहां पथराव करने वालों पर लाठीचार्ज किया गया, तब भीड़ हटी। बताया जा रहा है कि गुरु अमरदास इंटरनेशनल कंपनी में यह पथराव हुआ था। 
विज्ञापन


नोएडा फेज 2 में अराजकता का माहौल है। लोग चोरी छिपे अराजकता फैला रहे हैं। वहीं, सब-इंस्पेक्टर माता प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके हैं। जो लोग घरों की साफ-सफाई का काम करते हैं, वे अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने उनसे बात की तो उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से मुझे भी चोटें आईं। कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है और उनसे आगे पूछताछ की जाएगी। 
 
Trending Videos

'एक संगठित समूह है जो श्रमिकों को उकसा रहा है'
गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह कहती हैं कि हमें यह समझना होगा कि एक संगठित समूह है जो श्रमिकों को उकसा रहा है और सुनियोजित तरीके से इस मामले को आगे बढ़ा रहा है। पिछले कुछ दिनों में महज कई फर्जी ट्विटर हैंडल और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि कोई व्यक्ति किसी कॉल सेंटर का संचालन कर रहा है या तकनीक का इस्तेमाल करके उन्हें सुनियोजित ढंग से भड़का रहा है।
 

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह कहती हैं कि सुबह पांच बजे से लगातार रूट मार्च किए जा रहे हैं। आज सुबह तीन जगहों पर मजदूर इकट्ठा हुए थे उनसे तुरंत बातचीत करने के बाद पंद्रह मिनट के अंदर ही उन्हें तितर-बितर कर दिया गया। एक उच्च-स्तरीय समिति जो कल से यहां मौजूद है, उसने सभी संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत और लंबी बैठकें कीं, और कुछ सिफारिशें कीं। 

'मजदूर अपनी फैक्टरियों में काम पर लौट आएं'
उत्तर प्रदेश सरकार मजदूरों की समस्याओं को समझती है, उनके प्रति सहानुभूति रखती है, और उनकी सभी समस्याओं को हल करने के लिए तैयार है। वेतन वृद्धि पर आज फैसला होने की संभावना है। मैं सभी मजदूरों से अपील करती हूं कि वे अपनी फैक्टरियों में काम पर लौट आएं और गौतम बुद्ध नगर जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।

पिछले दो दिनों में ऐसे कई WhatsApp ग्रुप बनाए गए हैं, जहां मजदूरों को QR कोड स्कैन करवाकर ग्रुप में जोड़ा जा रहा है। इससे पता चलता है कि पर्दे के पीछे एक सुनियोजित, संगठित गिरोह काम कर रहा है। हमने भीड़ में से ऐसे कुछ तत्वों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, और भविष्य में भी हम उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। उनकी फंडिंग की भी जांच की जाएगी, और अगर यह पाया जाता है कि उन्हें देश या राज्य के बाहर से फंडिंग मिली है, तो उस दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी। 
 

कल, हमने अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं के संबंध में सात FIR दर्ज की हैं। 300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें उकसाने वाले कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां की जाएंगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed