फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   protest of farmer at authority office

पैदल मार्च के साथ प्राधिकरण कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

Tue, 05 Nov 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
protest of farmer at authority office
पैदल मार्च निकाल प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का धरना
विज्ञापन

नोएडा। किसान अस्तित्व बचाओ आंदोलन 2.0 के तहत किसानों ने सोमवार कोे सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले आंदोलनकारी नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 पर पहुंचे। वहां से ढोल नगाड़े के साथ पैदल मार्च कर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी के पिता के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। वहीं, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को देखकर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। हालांकि, बड़ी संख्या में पुलिस बल के अलावा वाटर कैनन की गाड़ियां मौके पर बुला ली गईं थीं। समिति के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने आंदोलनकारियों को संविधान के दायरे में रहकर शांति से धरना प्रदर्शन करने की अपील की। युवाओं से शांति से बैठने का आह्वान किया। सभी क्षेत्रवासी एकमत होकर धरने पर शांति से बैठ गए। फिर किसान महापंचायत शुरू हुई। किसानों की मांगों में आबादी जैसी है जहां है के आधार पर छोड़ने की बात की गई। इसके अलावा किसानों के 10 प्रतिशत के प्लॉट और 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का तत्काल निवारण की मांग की गई। रायपुर के दयाराम चौहान ने अध्यक्षता की। धरने का संचालन उदल शास्त्री ने किया। करीब शाम पांच बजे प्राधिकरण के ओएसडी और सिटी मजिस्ट्रेट मांग पत्र लेने पहुंचे। किसानों ने एक सुर से कहा कि जब तक शत प्रतिशत समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। उनका कहना है कि धरना सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रोजाना चलेगा। सुखबीर खलीफा ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके किसानों की समस्याओं का समाधान कर लिया जाए अन्यथा शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की होगी। सोमवार के धरना प्रदर्शन में सुधीर चौहान, कालू प्रधान, प्रेम सिंह चौहान, मनोज चौहान, देवेंद्र प्रधान, मेघराज गुर्जर, भारतीय किसान यूनियन भानु के राजेश उपाध्याय, भारतीय किसान यूनियन लोक जनशक्ति के जयपाल मास्टर, ओमवीर प्रधान, इंद्र ठेकेदार, रानी प्रधान, अरुण बीडीसी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने भी साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed