{"_id":"61325c858ebc3eb4e14d0b1e","slug":"protest-mewat-news-noi602618913","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनवाड़ी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनवाड़ी प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगीना में शुक्रवार को वेतन नहीं मिलने पर सरकार व विभाग के प्रति रोष प्रकट किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है।हर बार उनको निराशा का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों द्वारा उन्हें सिर्फ झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। ऐसे में वह अपने कार्य को बेहतर ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा उनको ईंधन के पैसे, वर्दी का लाभ नहीं दिया जा रहा है। वर्षों से लंबित वेतन बढ़ोतरी की मांग भी पूरी नहीं हुई है।
आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की खंड प्रधान जमशीदा ने बताया कि सरकार द्वारा उनसे अधिक कार्य कराया जा रहा है। उनकी मांगे अधूरी पड़ी है ऐसे में वह अपने कार्य पर भी ध्यान नहीं दे पा रही है। वेतन नहीं मिलने के कारण उनको आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। घर का खर्चा दूसरे से रुपये लेकर चलाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा नहीं करने पर उनको एक दिन का धरना करना पड़ा। अभी उन्होंने शुरुआत की है अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की जाती है तो वह लगातार यहां धरने पर बैठे रहेंगे।
फोटो ऱ् नगीना में वेतन की मांग को लेकर धरना करते आंगनबाड़ी वर्कर।