फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest infront of SDM Office

एसडीएम दफ्तर के सामने शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Dec 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Protest infront of SDM Office
पुन्हाना। श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा होने के कारण 42 वर्षीय व्यक्ति का दाह संस्कार नहीं हो सका। इस वजह से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर करीब 8 घंटे तक धरना दिया। ग्रामीण शव का दाहसंस्कार करने के लिए उपले और लकड़ियों के साथ वहां पहुंचे। घटना की सूचना पाकर डीएसपी अशोक कुमार और एसडीएम वैशाली शर्मा, बीडीपीओ उपमा अरोड़ा वहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जब तक श्मशान घाट की जमीन से कब्जा नहीं हटाया जाएगा तब तक शव का वे दाह संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

एक महीने में यह दूसरा मौका है जब शव को रखकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। पुन्हाना खंड के गांव बिछोर की श्मशान भूमि को मछली पालन के लिए दे रखा है। इस वजह से ग्रामीणों के पास शवों का दाह संस्कार करने के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन

इससे पहले 21 नवंबर को भी एक बुजुर्ग का शव रखकर प्रदर्शन हुआ था। तब पुन्हाना की बीडीपीओ उपमा अरोड़ा व अन्य अधिकारी और पलवल से बीजेपी विधायक दीपक मंगला सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने भी लोगों को समझा-बुझाकर यह आश्वासन दिया था कि 15 दिन में जमीन को खाली कराकर उस जगह श्मशान घाट बना दिया जाएगा। लेकिन करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी श्मशान घाट की भूमि से कब्जा नहीं हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बिछौर निवासी सियाराम, प्रमोद, भगत सिंह, टेक चंद, प्यारे लाल, सहित परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिछौर निवासी 42 वर्षीय केहर सिंह की मौत हो गई। जिसे वे गांव के श्मशान घाट में दाह संस्कार के लिए गए, लेकिन वहां पर उनके लिए इतनी भी जगह नहीं बची थी कि उनका दाह संस्कार किया जाए। क्योंकि ग्राम पंचायत ने श्मशान घाट की भूमि पर मछली पालन के लिए तालाब बनाया हुआ है। इसलिए मजबूर होकर उन्हें लघु सचिवालय पर धरना प्रदर्शन करना पड़ा।
आखिरकार प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग को जायज मानते हुए प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर श्मशान घाट की भूमि पर बने तालाब में मिट्टी डालकर उससे कब्जे को हटाने का प्रयास किया गया। शुक्रवार शाम तक तालाब में मिट्टी डालकर उसको भरने का काम जारी रहा।

-----------------------------------------
पंचायत विभाग के अधिकारियों को शमशान घाट की भूमि से कब्जा हटाने के आदेश दिए गए हैं, जल्द ही वहां पर श्मशान घाट बनवा दिया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि वो धैर्य बनाए रखें।
वैशाली शर्मा, एसडीएम पुन्हाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed