फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest continues for the third day at JP Wishtown; residents raise slogans.

Noida News: जेपी विशटाउन में तीसरे दिन भी धरना जारी, निवासियों ने की नारेबाजी

Sun, 25 Oct 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Protest continues for the third day at JP Wishtown; residents raise slogans.
जेपी विश टाउन में प्रदर्शन का तीसरा दिन
- मेंटेनेंस शुल्क, एसएएम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग, अधिकारियों ने दिया बातचीत का आश्वासन
विज्ञापन

फोटो-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-134 स्थित जेपी विशटाउन के जेपी कॉसमॉस में मेंटेनेंस शुल्क, एसएएम और अन्य समस्याओं को लेकर निवासियों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। छुट्टी होने के कारण प्रदर्शन में बड़ी संख्या में निवासी शामिल हुए। उन्होंने मांगों को लेकर नारेबाजी की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस शुल्क, एसएएम और सुरक्षा सहित अन्य समस्याओं को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। इससे लोग परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। रविवार को लोगों की बढ़ी भागीदारी के बाद आंदोलन तेज करने की बात भी कही गई। निवासियों के अनुसार, पूरे जेपी विशटाउन में जेपी कॉसमॉस की ही एक एओए है। धरने में जेपी कॉसमॉस के अध्यक्ष बृजेश सिंह, महासचिव संजय सोलंकी, वरिष्ठ नागरिक अध्यक्ष चौधरी ओम सिंह समेत कई निवासी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निवासियों की बात आगे रखने और समाधान के लिए बातचीत करने का आश्वासन दिया।

जेपी विश टाउन में प्रदर्शन का तीसरा दिन

जेपी विश टाउन में प्रदर्शन का तीसरा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed