फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   protect from corona by following guidelines

दिशा निर्देश का पालन कर ही कोरोना से बचा जा सकता है

Wed, 21 Apr 2021 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
protect from corona by following guidelines
फिरोजपुर झिरका। देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना की दूसरी लहर के मामले ने पूरे देश और प्रदेश को हिला कर रख दिया है। हम सभी का यह उत्तर दायित्व बनता है कि सरकार द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देशों का पालन करें। कोविड-19 के टीके लगवाने में सहयोग करें। तभी इस कोरोना महामारी से निजात दिलाई जा सकती है। उक्त बातें युवा रोहित जैन, किराना यूनियन के प्रधान पंकज जैन व जैन कन्या महाविद्यालय के महासचिव एवं समाजसेवी गौरव जैन ने शहर के युवाओं से अपील करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सब शहर के युवाओं की जिम्मेवारी बनती है कि वह अपने आसपास रहने वाले गली मोहल्लों में कोविड-19 के दिशा निर्देशन के पालन को लेकर एक मुहिम चलाएं और हर घर में जाकर दूरी बनाते हुए उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी दें। सरकार द्वारा दिशा निर्देश और गाइड लाइन पर चलते रहे तो देश और प्रदेश को लॉकडाउन की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संभव है कि महामारी का जो खतरा हमारे ऊपर मंडरा रहा है वह सावधानी से मास्क लगाने, समय-समय पर हाथों को धोना आदि से टाला जा सकता है। पुलिस प्रशासन बखूबी अपना काम को अंजाम देकर समय-समय पर चालान काटने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज जैन ने कहा कि सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों पर सरकार द्वारा दी जा रही गाइडलाइन के मुताबिक मास्क लगाते हुए ग्राहक को भी मास्क लगाने के लिए जागरूक करना है। सभी दुकानदारों को फोन के माध्यम से ग्रुप में मैसेज डाल दिया गया है कि अपनी दुकानों पर सैनिटाइजर, मास्क का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। दुकान पर ज्यादा ग्राहकों की भीड़ जमा नहीं होने दें।

साथ ही उन्होंने कहा कि सभी ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के लिए जरूर जागरूक करें। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि सरकार इस महामारी से निपटने के लिए अपने स्तर पर काम कर रही है। हम सब का भी फर्ज है कि हम सरकार द्वारा दी जा रही गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने नियमित दरों पर ही सामान बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed