फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prostitution gang busted by AHTU in Sector-35 Noida one arrested

Noida: देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एएचटीयू ने सेक्टर-35 में गेस्ट हाउस में दी दबिश, एक गिरफ्तार

Sat, 03 Sep 2022 02:24 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 03 Sep 2022 02:24 PM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गूगल साइट और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से बात करते थे। इस दौरान आरोपी ग्राहकों से डील होने पर जबरन लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजते थे।  ये लोग ग्राहकों से 5000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक वसूलते थे।

विज्ञापन
Prostitution gang busted by AHTU in Sector-35 Noida one arrested
नोएडा में देह व्यापार का भंडाफोड़

विस्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने बृहस्पतिवार रात एक सूचना के आधार पर सेक्टर-35 स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

विज्ञापन


टीम ने दो पीड़िताओं को भी मुक्त कराया गया है। इनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।  इनके पास से एक मोबाइल फोन, 600 रुपये बरामद किए हैं। एएचटीयू  टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-35 स्थित राहुल गेस्ट हाउस में ऑनलाइन साइट, व्हाट्सएप के जरिये देह व्यापार गिरोह चलाया जा रहा है। टीम ने सहायक पुलिस आयुक्त नोएडा-2 के नेतृत्व में गेस्ट हाउस पर दबिश दी, जहां से गिरोह के संचालक तिलक नगर (दिल्ली) निवासी शरद कपूर को गिरफ्तार किया है। फरार साथी देवराज की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गूगल साइट और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से बात करते थे। इस दौरान आरोपी ग्राहकों से डील होने पर जबरन लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजते थे। ये लोग ग्राहकों से 5,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक वसूलते थे। एक हजार रुपये प्रति ग्राहक लड़कियों को देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed