{"_id":"62b4d5bdf196c43c2d4bfcc5","slug":"prostitution-exposed-in-society-s-house-three-arrested-noida-news-noi655861569","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी के घर में देह व्यापार का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसाइटी के घर में देह व्यापार का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने परी अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में एक घर में देह व्यापार का खुलासा कर फरीदाबाद व गाजियाबाद निवासी दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, पूछताछ कर बीटा-1 सेक्टर से भी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, देह व्यापार की सूचना पर एसीपी-1 महेंद्र सिंह देव व बीटा-टू थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां से दो युवतियों को गिरफ्तार कर दो मोबाइल फोन, टैब, डायरी, छह हजार रुपये व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। दोनों युवतियां ऑनलाइन सर्विस के माध्यम से देह व्यापार के लिए आई थीं। उन्हें यहां बीटा-1 सेक्टर निवासी शोएब ने बुलाया था। युवतियों की निशानदेही पर पुलिस ने शोएब को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दिलीप की तलाश कर रही है। दिलीप ने मकान को गेस्ट हाउस की तरह बनाया हुआ था। मकान में कई बेड हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि दिलीप ने मकान किराये पर लेकर गेस्ट हाउस की तरह बनाया था या उसका खुद का मकान है। पुलिस दिलीप की तलाश कर रही है।
ट्विटर पर मुहिम चला रहे हैं निवासी
शहर के बीच स्थित अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी के लोग लंबे समय से ट्विटर पर समस्याओं के निस्तारण के लिए मुहिम चला रहे हैं। निवासियों ने ट्वीट कर कहा कि मई में ग्रेनो प्राधिकरण ने अवैध होटल-गेस्ट हाउस को नोटिस जारी कर सात दिन का वक्त दिया था। एक माह होने के बाद भी ऐसा क्या हुआ कि कार्रवाई नहीं की। उन्होंने लिखा कहां हैं बुल्डोजर?