{"_id":"617ac9b7b86c4279754ec3a3","slug":"property-dealer-accuses-three-policemen-for-extortion-probe-begins-noida-news-noi61299108","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर से उगाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर से उगाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मंडावली थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को कारोबारी से उगाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। मामले में एसएचओ से भी जवाब मांगा गया है। आरोप है कि थाने में तैनात हवलदार प्रेमपाल व दो सिपाहियों राजीव मलिक और दीपक ने मंडावली निवासी प्रॉपर्टी डीलर राकेश को अगवा कर लिया। उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर सड़कों पर घुमाते रहे। किसी तरह पीड़ित ने 6.30 लाख रुपये का इंतजाम किया। जिसके बाद उसे छोड़ा गया। राकेेश ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की। उसने सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी अधिकारियों को दी है। आरोप है कि अब पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित राकेश ने आरोप लगाया है कि 24 अक्तूबर को कार सवार कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर ज्वाइंट रेड बताई। राकेश से कहा गया कि वह बहुत पैसे बना रहा है। इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गई है। राकेश को बुकी बनाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। उसे सड़कों पर घुमाया जाता रहा। राकेेश आरोपियों को रुपये देने के लिए तैयार हो गया। रुपयों का इंतजाम करने के लिए उसे छोड़ने के लिए कहा।
आरोप है कि तीनों प्रेमपाल, राजीव व दीपक ने अपने जानकार के साथ राकेश को रुपये लेने भेजा। रात को ही राकेश ने अपने तीन जानकारों से करीब 6.30 लाख रुपये इकट्ठा किए। इसके बाद रुपये आरोपियों को देने के बाद ही उसे रिहा किया गया। घटना के बाद राकेश बुरी तरह हताश हो गया। उसने तीनों की शिकायत करने का मन बनाया। घटना के बाद राकेश ने खुद ही इसकी सीसीटीवी फुटेज जुटाई। इसके बाद उसने एक शिकायत तैयार कर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त से शिकायत की। जांच के बाद फौरन तीनों आरोपी जवानों को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले में मंडावली थाना प्रभारी की लापरवाही मानते हुए उनसे भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
जांच में दोषी पाए गए तो होगी कार्रवाई
जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने मामले की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच में तीनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर पीड़ित का कहना है कि उसे बिना किसी वजह से अगवा कर उगाही की गई। मामले में जबरन वसूली और अपहरण का मामला दर्ज करना चाहिए।