फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Priyanka Gandhi said in virtual rally buying ships worth crores but not paying dues of sugarcane farmers

यूपी चुनाव 2022: वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- युवा बेरोजगारी से और व्यापारी सरकार की गलत नीतियों से परेशान

Fri, 11 Feb 2022 09:02 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 09:02 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ दो उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है। साथ ही कांग्रेस महासचिव ने गन्ना किसानों के भुगतान का भी मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi said in virtual rally buying ships worth crores but not paying dues of sugarcane farmers
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की उन्नति तब होती है, जब देश एकजुट होता है। आज समाज का हर वर्ग परेशान है, इसलिए जरूरी है कि प्रदेश की जनता एकजुट हो। उन्होंने

विज्ञापन

मतदाताओं से अपील की कि वोट सिर्फ उसी को दें, जिसने उनके लिए काम किया हो। पिछले तीन साल में जनता की समस्याओं के लिए सिर्फ कांग्रेस ने संघर्ष किया है। इसलिए वोट देते समय मतदाता अपना और अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखें। वे शुक्रवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को लेकर वर्चुअल महारैली को संबोधित कर रहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी का युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। कारोबारी भाजपा सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। किसानों को खाद, बीज और फसलों के वाजिब दाम
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल रहे। जीएसटी को लेकर जो दिक्कतें हैं, वह अलग। उन्होंने कहा कि पांच साल से प्रदेश में 12 लाख पद खाली पड़े हैं। कोई राजनीतिक दल यह नहीं बताता कि वे बेरोजगार युवाओं के लिए
क्या करेंगे। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम आदमी की कमर ही टूट गई है। प्रियंका ने कहा कि ललितपुर की वह घटना कोई नहीं भूल सकता है, जब एक बोरी खाद
के इंतजार में लाइन में लगकर किसान की मौत हो जाती है। नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन वे अपने काम के आधार पर वोट नहीं मांग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अपने तीन घोषणा पत्र लाई है, जिसमें
प्रदेश की सारी समस्याओं का समाधान है।

16 हजार करोड़ का खरीद रहे जहाज, पर गन्ना किसानों को नहीं दे रहे बकाया
भाजपा पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री के दोनों मित्र एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए। बजट की नीतियां भी उन्हीं के लिए हैं। लेकिन उनके पास जनता के लिए कुछ नहीं
है। प्रधानमंत्री अपने लिए 16 हजार करोड़ में जहाज खरीद रहे हैं, पर गन्ना किसानों का 14 हजार करोड़ बकाया नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार बनने पर 20 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी।

इसमें 40 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए होंगे।

वर्चुअल रैली से जुड़े एक लाख लोग
कांग्रेस ने दावा किया है कि 117 विधानसभा क्षेत्रों में गली, नुक्कड़, चौराहों, दुकानों और कार्यालयों पर करीब 40,000 लोगों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रियंका को सुना। ट्विटर, फेसबुक और यू-ट्यूब के माध्यम से जुड़े लोगों को शामिल करने के बाद वर्चुअल रैली से जुड़ने वालों का आंकड़ा एक लाख से ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed