फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Private vehicles continued to run on Yamuna Expressway, heavy vehicles remained banned.

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ते रहे निजी वाहन, भारी वाहनों पर रही रोक

Sun, 24 Sep 2023 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Private vehicles continued to run on Yamuna Expressway, heavy vehicles remained banned.
फोटो --
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ते रहे निजी वाहन, भारी वाहनों पर रही रोक
- डायवर्जन के कारण वैकल्पिक मार्गों पर रहा यातायात का दबाव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/ जेवर। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी और एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के मद्देनजर शनिवार को भारी वाहनों पर यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं आने दिया गया। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पर निजी वाहन दिन भर दाैड़ते रहे। भारी वाहनों को डायवर्जन कर वैकल्पिक मार्ग पर भेजने के कारण जेवर-खुर्जा रोड, दनकौर कस्बे व ग्रेटर नोएडा के विभिन्न मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। पुलिस के एडवाइजरी जारी करने व भारी वाहनों पर रोक होने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली में भी खासी आई है।
मोटोजीपी बाइक रेस और उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने आगरा से नोएडा आने वाली लाइन पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी। पुलिस की एडवाइजरी का पालन करते हुए आगरा, मथुरा, अलीगढ़ आदि शहरों से अधिकांश वाहन चालकों ने यमुना एक्सप्रेसवे के प्रयोग से परहेज किया। इधर, ग्रेटर नोएडा में भी परी चौक के जीरो प्वाइंट से भारी वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि निजी वाहनों पर किसी तरह की रोक नहीं दिखी। हालांकि इससे यातायात संबंधी कोई समस्या एक्सप्रेसवे पर नहीं हुई। इससे जेवर, दनकौर व ग्रेटर नोएडा के वैकल्पिक मार्गों पर दिन भर वाहनों का दबाव रहा। एसीपी श्यामजीत ने बताया कि शनिवार को वाहनों का दबाव अधिक था लेकिन व्यवस्था दुरुस्त होने के कारण कोई परेशानी नहीं हुई। इसके चलते निजी वाहनों को नहीं रोका गया। लेकिन रविवार वाहनों का दबाव और अधिक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर व पलवल के रास्ते गंतव्य तक पहुंच रहे लोग

आगरा की तरफ से दिल्ली एनसीआर में आने वाले लोग यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध की सूचना के चलते आगरा, मथुरा व टप्पल से एनएच-2 पलवल के रास्ते आवागमन कर रहे हैं। वहीं अलीगढ़ और बुलंदशहर क्षेत्र से आने वाले चालक एनएच- 91 जीटी रोड के रास्ते गाजियाबाद होते हुए सफर तय कर रहे हैं।



आज होगी तैयारियों की परीक्षा
रविवार को मोटो जीपी में फाइनल मुकाबला होगा। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे। इसके अलावा भी वीआईपी मूवमेंट काफी रहेगा। रविवार के अवकाश व फाइनल मुकाबले के चलते बड़ी संख्या में यहां वाहन पहुंचेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की लाइन में सुबह छह बजे से 12 बजे और दोपहर तीन बजे से रात दस बजे तक पूर्ण प्रतिबंध की एडवाइजरी के बावजूद अब तक इसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। लेकिन रविवार को अगर वाहनों का दबाव अधिक पड़ता है तो इसे लागू किया जा सकता है। ऐसे में वैकल्पिक मार्गाें पर भी अत्याधिक दबाव रहेगा और गौतमबुद्ध नगर पुलिस की तैयारियों की भी रविवार को परीक्षा होगी। हालांकि रविवार रात को यमुना एक्सप्रेसवे सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed