फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Private security personnel of Chinese citizen living illegally arrested

अवैध रूप से रह रहे चीन के नागरिक का निजी सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Private security personnel of Chinese citizen living illegally arrested
ग्रेटर नोएडा। अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा में रह रहे चीन के नागरिक जू फाई की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस और एसटीएफ को एक और कामयाबी मिली है। दोनों टीमों ने जू फाई के निजी सुरक्षाकर्मी अशोक को शुक्रवार रात यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में जांच एजेंसियों को बड़े फर्जीवाड़े की जानकारी मिली है। अशोक किसी एजेंसी के इशारे पर जासूसी भी कर रहा था। वहीं, एसटीएफ ने नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए चीन के दो नागरिकों के प्रोडक्शन वारंट पर वहीं जाकर पूछताछ कर अहम सुराग जुटाए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि रवि नटवरलाल और पुष्पेंद्र के रिमांड में एसटीएफ को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थीं। इसके बाद कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर टीम सीतामढ़ी पहुंची और नेपाल बॉर्डर पर 11 जून को पकड़े गए चीन के नागरिकों लू लैंग और यू हेलंग से जेल में पूछताछ की। इसके बाद टीम ने गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। जू फाई के ग्रेनो स्थित क्लब के सभी लेनदेन और बैंक में रकम जमा करने की जिम्मेदारी अशोक ही उठाता था। अशोक और अन्य आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। ऐसे में जल्द ही कोई बड़ा खुलासा भी एसटीएफ कर सकती है।
विज्ञापन

सस्ते दामों में बेचते थे चीन में ठीक कराए मोबाइल
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि भारत में खराब होने वाले मोबाइल और उनके कीमती उपकरणों को कूरियर के जरिये किसी तरह चीन भेजा जाता था। इसके बाद यही खराब मोबाइल दोबारा मरम्मत आदि के बाद नए के रूप में वापस आ जाते थे, जिन्हें बाद में यहां किसी कंपनी को बेच दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed