{"_id":"6ac90f8c20125befdd06855d","slug":"preparations-underway-to-boost-date-exports-as-well-noida-news-c-1-1-noi1430-4816233-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुबई के खजूर को नोएडा में मिलेगा नोेएडा का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुबई के खजूर को नोएडा में मिलेगा नोेएडा का बाजार
विज्ञापन
दुबई में नोएडा की खजूर निर्यातक कंपनी संग हुआ समझौता
फोटो
----
-भारतीय कंपनी का दुबई की कंपनी से करार, शहर आएगा फर्द किस्म का खजूर
–निर्यात बढ़ाने की भी तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अब शहर में दुबई में मिलने वाली किस्मों के खजूर का स्वाद मिल सकेगा। इसके लिए सेक्टर 44 स्थित भारतीय निजी कंपनी का दुबई की कंपनी के साथ करार हुआ है। इसके तहत दुबई के प्रसिद्ध फर्द खजूर समेत अन्य गुणवत्ता वाले खजूर नोएडा में उपलब्ध कराने की तैयारी है। वहीं नोएडा में तैयार होने वाले खजूर उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।
सेक्टर 45 स्थित खजूर का निर्यात करने वाली निजी कंपनी के संस्थापक इफ्तखार आबिदी ने बताया कि उनकी दुबई में हुई बैठक के दौरान दोनों कंपनियों के प्रबंध निदेशकों ने उत्पादों को लेकर समझौता किया। इसके तहत दोनों ब्रांड के खजूर उत्पादों को भारतीय बाजार में उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि दुबई की कंपनी का खजूर उद्योग में करीब तीन दशक का अनुभव है और उसके विभिन्न देशों में उत्पादन केंद्र हैं। वहीं नोएडा से जाने वाला खजूर दुबई में खूब पसंद किया जाता है। इस समझौते से भारतीय उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले खजूर उत्पादों के विकल्प मिल सकेंगे। इनमें से खासकर फर्द किस्म दुबई की सबसे मशहूर है, जिसकी मिठास के दुबई के लोग मुरीद हैं। बेहद कम मात्रा में नोएडा में इसकी किस्म देखने को मिली है, लेकिन इस करार के बाद इस किस्म का आयात और नोएडा से भारतीय किस्मों का निर्यात बढ़ सकेगा।
----------