फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations begin for Gurjar Mahotsav, Rakesh Tikait to be chief guest

Noida News: गुर्जर महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू, राकेश टिकैत होंगे मुख्य अतिथि

Sun, 26 Oct 2025 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Gurjar Mahotsav, Rakesh Tikait to be chief guest
- मुजफ्फरनगर पहुंचे नोएडा के किसान नेता, शहीद मनीष मलिक और बाबा टिकैत को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फोटो है
नोएडा। शहर भर में 12 से 14 दिसंबर तक होने वाले गुर्जर महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस आयोजन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुख्य अतिथि होंगे। शनिवार को शहर के भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने महाराष्ट्र से आए प्रतिनिधि चंद्रशेखर पाटिल और राहुल शाह के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर के सिसौली पहुंचकर उन्हें इस आयोजन का औपचारिक निमंत्रण दिया। दौरे के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने किसान नेता शहीद मनीष मलिक की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अमर ज्योति के दर्शन कर उपस्थित किसानों ने एकता और संघर्ष के प्रतीक बाबा टिकैत को नमन किया। सभा की अध्यक्षता गौरव टिकैत ने की, जिसमें किसानों को रासायनिक खाद से मुक्त खेती और हर्बल खाद के उपयोग के महत्व पर जागरूक किया गया। सभा में नोएडा से एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, अमित चौधरी, दिनेश नागर और शामली से शांत प्रधान सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed