फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparation to organize placement drive every month in DU

Noida News: डीयू में हर महीने प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की तैयारी

Sun, 01 Oct 2023 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Preparation to organize placement drive every month in DU
-इस माह के मध्य से शुरु हो सकती है प्लेसमेंट की पंजीकरण प्रक्रिया
विज्ञापन

-अब तक प्रति वर्ष पांच या छह बार आयोजित होते हैं प्लेसमेंट सेशन
-विवि का प्रयास प्लेसमेंट में भाग लेने वाले हर छात्र को नौकरी मिले
रश्मि शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में अब छात्रों के लिए हर माह नौकरी के दरवाजे खोलने की तैयारी हो रही है। डीयू का प्लेसमेंट सेल हर महीने प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है। यदि सब ठीक रहा तो शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए इस माह के मध्य से(15 अक्तूबर) प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरु हो सकती है। उसके बाद कैंपस में कंपनियों का आना शुरु हो जाएगा। हर माह प्लेसमेंट सेशन आयोजित करने के पीछे प्रशासन का प्रयास प्लेसमेंट में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक छात्र को नौकरी दिलाना है।
डीयू में नया सत्र शुरू होने के बाद प्लेसमेंट सेल की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया को शुरु किया जाता है। प्लेसमेंट सेल में पंजीकृत छात्रों को ही कंपनियों के समक्ष लिखित परीक्षा या साक्षात्कार देने का अवसर मिलता है। सेल प्रति वर्ष अक्तूबर से मार्च-अप्रैल तक पांच से छह प्लेसमेंट सेशन आयोजित करता है। डीयू की सेंट्रल प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो हेना सिंह ने बताया कि हम प्रत्येक माह प्लेसमेंट सेशन आयोजित करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसे अक्तूबर के मध्य तक ही अंतिम रूप दिया जा सकेगा। हर माह प्लेसमेंट सेशन आयोजित होने से छात्रों को नौकरी के ज्यादा अवसर मिल सकेंगे। वहीं कंपनियों को भी अच्छे छात्रों की आवश्यका होती है।
विज्ञापन

पंजीकरण प्रक्रिया शुरु होने के बाद कैंपस में कंपनियां आना शुरु हो जाएंगी। अभी छोटी-बड़ी व नई-पुरानी कई कंपनियों से बातचीत जारी है। हमारी यह कोशिश है कि प्लेसमेंट सेशन में हर छात्र को नौकरी का बेहतर ऑफर हो। बीते साल हुए प्लेसमेंट सेशन के दौरान स्नातक स्तर के 600 से अधिक छात्रों को 3.5 लाख से लेकर 12.5 लाख रुपये तक के जॉब ऑफर प्राप्त हुए थे। डीयू का प्रयास है कि इस साल के ऑफर बीते साल से अधिक हो पैकेज भी अच्छा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नवंबर में जॉब मेला होगा आयोजित
डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल छात्रों को नौकरी दिलाने के लिए जॉब मेला आयोजित करने की योजना भी बना रहा है। इसे नवंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक आयोजित किया जा सकता है। प्रशासन इसके लिए अलग से तैयारी कर रहा है। इसमें ज्यादा से ज्यादा नौकरी से लेकर इंटर्नशिप प्राप्त हो इस बात की कोशिश है।

------------
सीवी और साक्षात्कार की तैयारी भी कराई जाएगी
नौकरी पाने के लिए छात्र अपना बॉयोडेटा-सीवी कैसे बनाएं। साक्षात्कार व लिखित परीक्षा में समय प्रबंधन का ध्यान कैसे रखें। इन बातों की छात्रों को तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए ओरिएंटेशन कम स्किल इनहेंनसमेंट सेशन आयोजित किए जाएंगे। इसमें विशेषज्ञ छात्रों को सीवी बनाने और बेहतर समय प्रबंधन की ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed