{"_id":"60aff5a28ebc3e7c5173379e","slug":"preparation-to-make-noida-airport-s-foundation-stone-historic-grnoida-news-noi584113015","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। कार्यक्रम के लिए 15 इंवेंट एजेंसियों ने इच्छा जाहिर की है। इन एजेंसियों के प्रतिनिधियों की नियाल के साथ बैठक भी हो चुकी है। इसमें कुछ सुझाव भी मिले हैं। वहीं, एजेंसी के चयन के लिए भी कई शर्तें तय की गईं हैं। इनमें 10 करोड़ सालाना टर्नओवर और 10 बड़े कार्यक्रम का अनुभव शामिल है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 14 जून को एजेंसी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए स्विस कंपनी ज्यूरिख़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कंपनी पहले चरण में 1334 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण शुरू कर योजना को मूर्त रूप देगी। नियाल ने शिलान्यास को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। इस समारोह के लिए एक इवेंट एजेंसी की तलाश की जा रही है। इस समारोह को कराने के लिए 15 एजेंसियों ने अपनी इच्छा जताई है। इन एजेंसियों के प्रतिनिधि के साथ नियाल की प्रीपेड बैठक हो चुकी है। इसमें प्रतिनिधियों ने कुछ सुझाव दिए हैं। इन सुझावों को नियाल ने सम्मिलित कर लिया है। कुछ संशोधनों के बाद फाइनल निविदा खोली जाएगी। 14 जून को कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। समारोह कराने वाली एजेंसियों के लिए कई शर्तें हैं। कंपनी को कम से कम 10 बड़े समारोह कराने का अनुभव हो। उनका सालाना टर्नओवर 8 करोड़ रुपये से अधिक हो। इसके अलावा और भी कई और शर्तें हैं।
चार थानाध्यक्ष हटाए गए, सात की तैनाती
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बुधवार रात को चार कोतवाली प्रभारियों को हटा दिया। वहीं, 7 कोतवाली में नए प्रभारियों को तैनात किया है। कोतवाली फेज-3, दादरी, बीटा टू, दनकौर के प्रभारियों को हटाकर उनकी जगह पर नए अधिकारी को तैनात किया है। पुलिस कमिश्नर की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी कोतवाली फेज-3, पुलिस आयुक्त के वाचक अरविंद पाठक दनकौर, रामेश्वर कुमार कोतवाली बीटा टू, अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह कोतवाली सेक्टर-49, एसआईटी प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी दादरी के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए हैं। उप निरीक्षक सुधीर कुमार को कोतवाली सेक्टर-49 से हटाकर कासना और सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी शरद कांत को ईकोटेक वन का प्रभारी बनाया गया है।