{"_id":"661a8e7e4db1eb23750da63d","slug":"preparation-of-chargesheet-against-ravi-attri-and-others-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-29674-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिपाही पेपर लीक में रवि अत्री सहित अन्य के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिपाही पेपर लीक में रवि अत्री सहित अन्य के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में गिरफ्तार दूसरे मास्टर माइंड रवि अत्री सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विशेष कार्य बल (एसटीएफ) चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। इस प्रकरण में अब तक 14 आरोपी जेल जा चुके हैं। इन सभी आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध किया जाएगा।
एसटीएफ ने चार दिन पहले पेपर लीक मामले में जेवर के नीमका निवासी रवि अत्री को गिरफ्तार किया था। इससे पहले ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र से राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया था। राजीव मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है। दोनों से पूछताछ में 16 अन्य आरोपियों के नाम उजागर किए हैं। इनमें दिल्ली पुलिस में सिपाही विक्रम पहल भी शामिल है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उन पर केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में आरोप पत्र दाखिल किए जाने की तैयारी है। आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध किया जाएगा।