फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prayagraj police interrogated the caretaker of Atiq Ahmad Greater Noida residence for two and a half hours

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के केयर टेकर से प्रयागराज पुलिस ने ढाई घंटे की पूछताछ, पूछे ये सवाल

Sat, 04 Mar 2023 08:29 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 Mar 2023 08:29 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा जोन के बीटा-2 थाने की ऐच्छर चौकी क्षेत्र के सेक्टर-36 में पूर्व सांसद अतीक अहमद का मकान है। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे प्रयागराज पुलिस टीम यहां पहुंची। 

विज्ञापन
Prayagraj police interrogated the caretaker of Atiq Ahmad Greater Noida residence for two and a half hours
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी प्रयागराज के धूमलगंज थाने की पुलिस एक बार फिर शुक्रवार देर रात सेक्टर-36 स्थित पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर पहुंची। पुलिस टीम ने यहां अतीक अहमद के मकान के केयर टेकर से लगभग ढाई घंटे तक पूछताछ की। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस को पूछताछ के संबंध में ठोस जानकारी नहीं दी। लेकिन पता चला कि पुलिस टीम ने केयर टेकर से पूछा कि अतीक अहमद और उसका बेटा यहां आखिरी बार कब आया था और यहां आकर क्या करता था। आधी रात को ही पुलिस टीम वापस प्रयागराज लौट गई।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा जोन के बीटा-2 थाने की ऐच्छर चौकी क्षेत्र के सेक्टर-36 में पूर्व सांसद अतीक अहमद का मकान है। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे प्रयागराज पुलिस टीम यहां पहुंची। पुलिस ने बीटा-2 थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। लेकिन स्थानीय पुलिस पूछताछ व जांच में शामिल नहीं हुई। लेकिन बताया गया है इसी मकान में लंबे समय से रहने वाले केयर टेकर से पुलिस टीम ने लंबी व गहनता से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम आधी रात के बाद यहां से वापस लौटी। बताया गया है कि 90 मीटर का ये मकान वर्ष 1994 में अलॉट हुआ था। चर्चा है कि इस मकान में रहकर वर्ष 2015 में अतीक अहमद के एक बेटे ने ग्रेनो के कॉलेज से पढ़ाई भी की थी। इसके अलावा अतीक अहमद भी पूर्व सरकारों के कार्यकाल के दौरान यहां कई बार आया था। वह प्राधिकरण आदि में अपना दबदबा दिखाता था। 

विज्ञापन

उमेश पाल और सरकारी गनर हत्याकांड के बाद प्रयागराज पुलिस व एसटीएफ यहां पहले भी आ चुकी है। बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रयागराज पुलिस शुक्रवार देर रात सेक्टर-36 स्थित अतीक अहमद के मकान पर पहुंची थी और पूछताछ व जांच के बाद वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed