फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prakul will showcase his mettle in international table tennis competitions.

Noida News: अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में दम दिखाएंगे प्रकुल

Wed, 28 Oct 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Prakul will showcase his mettle in international table tennis competitions.
प्रकुल कुमार, खिलाड़ी
फोटो
विज्ञापन

- हंगरी और मोंटेनेग्रो में होने वाली डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर स्पर्धाओं में लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बरौला गांव के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रकुल कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वह 29 अक्टूबर से एक नवंबर तक हंगरी के स्ज़ोम्बाथेली और तीन से छह नवंबर तक मोंटेनेग्रो के पॉडगोरिका में होने वाली डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न देशों के युवा खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रकुल नोएडा के कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं और जेकेजी टेबल टेनिस अकादमी में कोच विभोर खरे के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते पदक : प्रकुल ने अगस्त 2026 में सहारनपुर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता की अंडर-14 टीम स्पर्धा में रजत और एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके आधार पर उनका सीबीएसई राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025 में आयोजित गौतमबुद्ध नगर जिला अंतरविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी प्रकुल ने अंडर-13 टीम और एकल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा अंडर-15 एकल वर्ग में भी वह विजेता रहे थे।


ओलंपिक में पदक जीतने का लक्ष्य : प्रकुल के पिता मनीष बैसोया का सपना है कि उनका बेटा भविष्य में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करे और देश के लिए पदक जीते। हंगरी और मोंटेनेग्रो में होने वाली प्रतियोगिताएं प्रकुल को अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का अवसर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article