{"_id":"6238dd80e7ae6f044a6fb7c8","slug":"pradeep-became-famous-on-the-internet-people-praised-the-spirit-noida-news-noi6384735103","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर छाया नोएडा प्रदीप, लोगों ने की जज्बे की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट पर छाया नोएडा प्रदीप, लोगों ने की जज्बे की तारीफ
विज्ञापन
प्रदीप मेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। नोएडा में रोजाना दौड़ लगाने वाला युवा इंटरनेट पर छा गया है। लोग उसके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। मूल रूप से उत्तराखंड में अल्मोड़ा के चौखुटिया ब्लॉक के गांव ढनाड़ निवासी प्रदीप मेहरा (19) सेना में भर्ती होना चाहता है। रोजाना नौकरी खत्म करने के बाद रात को 10 किमी की दौड़ लगाकर बरौला स्थित घर जाता है। एक माह से वह इसका अभ्यास कर रहा है। दो दिन पहले रात को दौड़कर घर जाते प्रदीप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद देश-विदेश के कई नामचीन लोगों ने ट्वीट और वीडियो शेयर कर उसके जज्बे और हिम्मत की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर दौड़ लगाते प्रदीप का वीडियो लाखों लोग देख चुके हैं।
बरौला निवासी प्रदीप सेक्टर-16 स्थित एक फूड आउटलेट पर काम करता है। नौकरी के साथ ही वह सेना में भर्ती की तैयारी के लिए रोजाना दौड़ लगाता है। फिल्म निर्माता और पत्रकार विनोद कापड़ी ने 19 मार्च की रात 12 बजे नोएडा की एक सड़क पर प्रदीप को पीठ पर बैग लेकर दौड़ते देखा। उन्होंने इसका वीडियो बनाया। वीडियो में वह उसे कार में लिफ्ट ऑफर करते दिखे लेकिन प्रदीप ने लिफ्ट लेने से इनकार कर दिया। कापड़ी बार-बार लिफ्ट ऑफर करते रहे और हर बार प्रदीप ने इनकार कर दिया। वीडियो में रिकॉर्ड की गई बातचीत में प्रदीप ने रोजाना रात को 10 किमी दौड़कर घर जाने की बात कही। उसने कहा दिन में उसे समय नहीं मिल पाता क्योंकि उसकी ड्यूटी सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाती है।
प्रदीप ने बताया कि उनके परिवार में चार लोग हैं। घर की आर्थिक स्थिति खराब है। परिवार में माता, पिता, और एक बड़ा भाई है। पिता उत्तराखंड में किसान हैं। बड़ा भाई सेक्टर-18 स्थित निजी दुकान पर काम करता है। उसने 12वीं तक शिक्षा हासिल की है। प्रदीप ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उसके पास अनगिनत फोन आ रहे हैं। लगातार आ रही कॉल से परेशान होकर उसने फोन फ्लाइट मोड पर कर रखा है। उसकी मां का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। उसकी मौसी मां की देखभाल के लिए अस्पताल में है। जबकि दोनों भाई नौकरी कर घर चलाते हैं। भाई की ड्यूटी रात की शिफ्ट की है। वह अपना और भाई का खाना भी खुद बनाता है। प्रदीप ने बताया कि उसे नहीं पता था कि उसका वीडियो इस कदर वायरल हो जाएगा।
विज्ञापन
75 हजार से ज्यादा रीट्वीट, 2.5 लाख लाइक्स मिले
रविवार शाम विनोद कापड़ी द्वारा ट्विटर पर साझा की गई क्लिप को 75,000 से अधिक री-ट्वीट और लगभग 2.50 लाख लाइक्स मिले हैं। सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों सहित कई अन्य लोगों ने इसे साझा किया है।
कई हुए अभिभूत, कई ने की आर्थिक मदद की पेशकश
पोस्ट के वायरल होते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रदीप को आर्थिक मदद की पेशकश की, जबकि कई उसके प्रयास से अभिभूत दिखे। लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ (अवकाश प्राप्त ) ने ट्वीट कर कहा कि प्रदीप का जोश प्रशंसनीय है। उसकी योग्यता के आधार पर भर्ती परीक्षा पास करने में मदद करने के लिए उन्होंने कुमाऊं रेजिमेंट के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल राणा कलिता से बातचीत की है। वह अपनी रेजिमेंट में भर्ती करने के लिए प्रदीप को प्रशिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं मेजर डीपी सिंह (अवकाश प्राप्त) ने ट्वीट में कहा है कि प्रदीप मेहरा की मदद के लिए सैन्य अधिकारियों को आगे आता देख हैरानी होती है। विनोद कापड़ी ने भावुक वीडियो बनाया। मैं उनसे पूरे भारत में कड़ी मेहनत करने वाले हजारों अन्य लोगों की मदद करने का आग्रह करता हूं।