{"_id":"6a64b35a42865de815064ff2","slug":"power-supply-at-supertech-ecocity-is-intermittent-awaiting-accountability-noida-news-c-1-noi1095-4540153-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुपरटेक इकोसिटी में बिजली आती-जाती है... जिम्मेदारी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुपरटेक इकोसिटी में बिजली आती-जाती है... जिम्मेदारी का इंतजार
विज्ञापन
विष्णू
रोजाना घंटों कटौती से निवासी परेशान, पीवीवीएनएल और सोसाइटी प्रबंधन एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
नंबर गेम- 2040 फ्लैट के बिजली के लिए इंतजाम नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक इकोसिटी सोसाइटी के निवासी पिछले कई दिनों से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान हैं। बिजली कटने के बाद पूरी सोसाइटी को लंबे समय तक डीजल जनरेटर (डीजी) के सहारे बिजली दी जा रही है। डीजी चलने से अतिरिक्त खर्च और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है। बिजली संकट को लेकर पीवीवीएनएल और सोसाइटी प्रबंधन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। बता दें कि सोसाइटी में करीब 2040 फ्लैट हैं।
पीवीवीएनएल का कहना है कि सोसाइटी के अंदरूनी बिजली नेटवर्क में तकनीकी खराबी होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी प्रबंधन का दावा है कि समस्या बिजली निगम की ओर से हो रही आपूर्ति में है और कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। इसके साथ ही पिछले 28 जून से अब तक तीन बार ट्रांसफार्मर फट चुका है। निवासियों का कहना है कि सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय बिजली चली जाती है और कई-कई घंटे तक डीजी के सहारे बिजली मिलती है।
पीवीवीएनएल और सोसाइटी प्रबंधन दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, लेकिन परेशानी हमें झेलनी पड़ रही है। -विष्णू सैनी, निवासी
बिजली कटते ही लिफ्ट और पानी की व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। - सौरभ, निवासी
रोजाना बिजली कटौती अब आम बात हो गई है। संबंधित विभाग और सोसाइटी प्रबंधन को मिलकर जल्द समाधान निकालना चाहिए। - संतोष कुमार, निवासी