फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power substations will be built on new technology, will be operated without manning

Noida News: नई तकनीक पर बनेंगे विद्युत उपकेंद्र, मानव रहित होगा संचालन

Sat, 26 Jul 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Power substations will be built on new technology, will be operated without manning
नोट- फोटो हैं।
विज्ञापन


-नोएडा प्राधिकरण ने मुंबई से देखकर जीआईएस उपकेंद्र और साथ में स्कॉडा सिस्टम विकसित करने की योजना बनाई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में बिजली सप्लाई का तंत्र सुव्यवस्थित बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण नए उपकेंद्र गैस इंसुलेटेड (जीआईएस) तकनीक पर बनवाएगा। यह उपकेंद्र मौजूदा की तुलना में करीब 1100 वर्ग मीटर कम जगह में बन जाएंगे। संचालन भी मानव रहित होगा। हर उपकेंद्र पर स्कॉडा सिस्टम विकसित होगा। इससे बिजली फॉल्ट होने पर सूचना उस स्थान के ब्यौरे के साथ मिलेगी।
सेक्टर या सोसाइटी में बिजली सप्लाई का स्रोत सिर्फ एक उपकेंद्र से नहीं होगा। दूसरे उपकेंद्र को भी वैकल्पिक तौर पर जोड़ा जाएगा। एक उपकेंद्र में खराबी आने पर दूसरे से बिजली सप्लाई स्वचलित उपकरण से शुरू हो जाएगा। प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग ने मुंबई महानगर में अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के तंत्र का अध्ययन करने के बाद शनिवार को सीईओ डॉ. लोकेश एम को इस पर प्रस्तुतिकरण दिया। पिछले दिनों प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री व जीएम आर पी सिंह की अगुवाई में टीम मुंबई गई थी।
विज्ञापन

जीएम ने बताया कि पूरे शहर में सर्किट लाइन के लिए कई जगहों पर दो बिजली के खंभे खड़े कर व्यवस्था बनाई गई है। इसकी जगह पर अब भूमिगत रिंग मैन यूनिट (आरएमयू) बनाए जाएंगे। शहर से गुजरने वाली हाईटेंशनल लाइन को भी भूमिगत करने के काम शुरू किए जाएंगे। सीईओ ने इसके प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में मौजूदा समय में 1900 मेगावॉट मांग की सापेक्ष बिजली की उपलब्धता 1950 मेगावॉट है लेकिन बिजली सप्लाई में उपकेंद्र, लाइन से लेकर ट्रांसफार्मर तक के फॉल्ट से कई जगह समस्या आती है। बताया गया कि 2031 तक शहर में बिजली की खपत 2700 मेगावॉट की हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed