फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power cuts increased the problem on the festival

Noida News: त्योहार पर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 22 Apr 2023 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Power cuts increased the problem on the festival
त्योहार पर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

- ट्रांसफार्मर फूंकने और लोकल फाल्ट से 20 से ज्यादा सेक्टरों में कटौती की मार
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बिजली विभाग के उस समय तमाम दावे धरे रह गए जब शनिवार को त्योहार के दिन भी लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। ट्रांसफार्मर फुंकने से कई घरों में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं लोकल फाल्ट से 20 से ज्यादा सेक्टरों में लोगों को कटौती झेलनी पड़ी।
शनिवार को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती थी। ग्रेटर नोएडा के श्यामनगर मंडी में ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। वहीं नोएडा में लोकल फॉल्ट की वजह से 20 से ज्यादा सेक्टरों में दो से तीन घंटे तक बिजली कटौती रही। यह हाल तब रहा जब शुक्रवार को बिजली कटौती को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बैठक बुलाकर विद्युत निगम के अधिकारियों से माइक्रो प्लान तैयार करते हुए विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं की तरफ से डेढ़ सौ से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। इसमें से दो तिहाई से ज्यादा शिकायतें बिजली कटौती को लेकर थीं। बिजली कटौती का असर उद्योग धंधों पर भी पड़ा। शहर के कई औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती होती रही। अधीक्षण अभियंता संजीव वैश्य ने कहा कि कुछ इलाकों में छोटे-मोटे फॉल्ट के कारण कटौती हुई थी। फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

दो सौ से अधिक बकायेदारों के कटे कनेक्शन

नोएडा। विद्युत निगम ने 200 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे। उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार अब सोमवार से लगातार अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत दस हजार रुपये से अधिक राशि के बकायेदार और लगातार तीन महीने से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed