फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Postal ballots will be counted first

Noida News: सबसे पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती

Sun, 26 May 2024 05:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Postal ballots will be counted first
सबसे पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

चार जून को आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, हॉल में मोबाइल के प्रयोग पर रोक
तीन स्तर की होगी सुरक्षा व्यवस्था, पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी व पुलिस रहेगी तैनात
---
14-14 टेबल पर होगी हर विधानसभा की मतों की गिनती

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट की मतगणना नोएडा स्थित फूल मंडी में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। मतगणना हॉल में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तर की होगी। यहां करीब पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रत्याशी और उनके एजेंट को ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। शाम पांच बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट की तीन विधानसभा की मतगणना नोएडा स्थित फूलमंडी में होगी, जबकि सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बुलंदशहर स्थित नवीन मंडी अनूप शहर रोड में होगी।
विज्ञापन


फूलमंडी में मतगणना तीन हाॅल में होगी। हर विधानसभा की मतों की गिनती 14-14 टेबल पर होगी। नोएडा विधानसभा के 747 बूथों की मतगणना 54 राउंड तक चलेगी, जबकि दादरी विधानसभा की मतगणना 51 राउंड में पूरी होगी। वहां 707 बूथ हैं। जेवर विधानसभा में 398 बूथ हैं। यहां वोटों की गिनती 29 राउंड में पूरी हो जाएगी। जेवर विधानसभा में मतों की गिनती सबसे पहले पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा की मतगणना 31-31 राउंड चलेगी। वहां के सहायक रिटर्निंग अफसर हर राउंड की मतगणना का परिणाम गौतमबुद्ध नगर प्रशासन को भेजेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे पहले पांचों विधानसभा के ईटीपीबी और डाक मतपत्रों की मतगणना होगी। जिसकी संख्या अब करीब 5000 हैं, हालांकि इनकी संख्या बढ़ सकती है। मतगणना शुरू होने से एक मिनट पहले तक मिलने वाले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके लिए 13 और 10 टेबल लगाई गई है।


---

तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी गिनती

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उनको मतगणना के दौरान लागू रहने वाले नियमों का पाठ पढ़ाया गया। बताया कि सभी को नियमों का पालन करना होगा। विजेता और हारे हुए प्रत्याशियों को घर तक छोड़ा जाएगा। मतगणना स्थल के बाहर भी भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। मतगणना की सुरक्षा तीन स्तर पर होगी। मतगणना हॉल के अंदर और बाहर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। जबकि पीएसी व पुलिस कर्मी फूलमंडी के अंदर और बाहर की सुरक्षा में तैनात होंगे। करीब 5000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed