{"_id":"6509ab6bf8ffb60c52019f19","slug":"post-graduate-program-started-in-hindu-studies-center-of-du-noida-news-c-340-1-del1011-25089-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीयू के हिंदू अध्ययन केंद्र में स्नातकोत्तर प्रोग्राम की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीयू के हिंदू अध्ययन केंद्र में स्नातकोत्तर प्रोग्राम की शुरूआत
विज्ञापन
-छात्रों को हिंदू दर्शन और दृष्टिकोण से संबंधित पारंपरिक ज्ञान मिलेगा
-भविष्य के लिए रोजगार योग्य कौशल प्रदान करने में भी करेगा मदद
-चीनी अध्ययन, साइबर सुरक्षा और कानून में पीजी डिप्लोमा में भी प्रवेश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीयू में हाल में स्थापित किए गए हिंदू अध्ययन केंद्र में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से हिंदू अध्ययन में स्नातकोत्तर (एमए) की पढ़ाई होगी। विवि ने इसके लिए मंगलवार 19 सितंबर से दाखिले की शुरुआत कर दी है। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण 30 सितंबर तक कराया जा सकता है। किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के आधार पर तैयार मेरिट से इस प्रोग्राम में दाखिला होगा। यह स्नातकोत्तर प्रोग्राम अपनी तरह का पहला प्रोग्राम है जिसमें कंप्यूटर विज्ञान, डेटा एनालिटिक्स, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान आदि के क्षेत्रों में भी माइनर कोर्स का प्रावधान किया गया है।
डीयू के हिंदू अध्ययन केंद्र की संयुक्त निदेशक प्रो प्रेरणा मल्होत्रा ने बताया कि किसी भी विषय में स्नातक डिग्री कर चुके छात्र इस प्रोग्राम में आवेदन करा सकते हैं। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों को https://pg-merit.uod.ac.in/ पर अपना पंजीकरण कराना होगा। डेटा साइंस और एनालिटिक्स, कंप्यूटर साइंस, कॉमर्स, पॉलिटिकल साइंस जैसे चुने गए माइनर विषय को एमए हिंदू अध्ययन में मास्टर डिग्री में शामिल किया जाएगा। हिंदू अध्ययन के साथ-साथ चुने हुए माइनर विषय के साथ मेजर में आवश्यक क्रेडिट के साथ एमए डिग्री प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी मेजर विषय में आगे शोध और अध्ययन करने के लिए पात्र होंगे।
यह प्रोग्राम छात्रों को हिंदू दर्शन और दृष्टिकोण से संबंधित पारंपरिक ज्ञान के साथ भविष्य के लिए रोजगार योग्य कौशल प्रदान करने के लिए शुरु किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने साइबर सुरक्षा और कानून में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एमए चीनी अध्ययन प्रोग्रामों में भी दाखिला प्रक्रिया शुरु कर दी है। इन प्रोग्रामों में प्रवेश की पात्रता और प्रक्रिया के संबंध में जानकारी विवि की दाखिला वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।