फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pooja in shiv mandir

भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे शिवमंदिर

Tue, 30 Jul 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pooja in shiv mandir
​​फिरोजपुर झिरका के मं​​​दर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : ???????? ?????
नूंह। सावन की शिवरात्रि पर जिले के मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नूंह, नगीना, तावडू, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका तथा पिनगवां के मंदिरों में भोलेनाथ के गगनभेदी जयघोष के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना की। हरिद्वार, नीलकंठ एवं गंगोत्री से कांवड़ में लाए गंगाजल से कांवड़ियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर में पहुंच पान, फल, फूल चढ़ा पूजा अर्चना की। हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। खासकर नूंह के अरावली की तलहटी में बसे नल्हेश्वर मंदिर, बाजार भीतर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर, भूतेश्वर सहित अन्य शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह होती ही मंदिरों में पूजा-अर्चना होने लगी। महिला, पुरुष सहित बुजुर्ग व बच्चे शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बोल बम के जयकारे लगाते रहे। मंदिर में आए श्रद्धालुओं के जयकारों से शिव मंदिर गूंज उठे। रात बारह बजे के बाद से ही शिवलिंग पर जल चढ़ना शुरू हो गया। भोलेनाथ की पूजा करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का दिनभर जमघट लग गया।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका के ऐतिहासिक पांडवकालीन शिवमंदिर पर विशाल मेले का आयोजन हुआ। हजारों कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने भागवान शिव की शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनोकामना की। मंदिर परिसर में लगे मेले में हजारों की संख्या में लोग उमड़े और मेले का आनंद उठाया। हरिद्वार-गंगोत्री तथा नीलकंठ गोमुख से कावड़ लेकर आए हजारों कावड़ियों एवं शिवभक्त श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल से मंदिर में ईष्ट आराध्य देव महादेव के पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। वहीं तावडू के शहर व गांवों के शिवमंदिरों में शिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। हरिद्वार से महाकावड़ लाए कावड़ियों ने गंगाजल से जलाभिषेक किया। नगीना व पुन्हाना क्षेत्र में भोलेनाथ के जयकारों की धूम रही।
विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नूंह के नल्हेश्वर मंदिर में मेले के दौरान सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया गए थे। मंदिर परिसर के चारों और पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाले रखा। महिला पुलिसकर्मी भी जगह-जगह तैनात दिखाई दी। आने-जाने वाले सभी लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रही। भक्तों को जलाभिषेक करने में दिक्कत न उठानी पड़े इसके लिए पुलिस मौजूदगी में लाइन लगाई गई। सभी ने बारी-बारी से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। वहीं नूंह के भूतेश्वर मंदिर में महिलाओं ने भजनों की धुन से भोलेनाथ का ध्यान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल भंडारे का आयोजन
शिवरात्रि पर नल्हेश्वर मंदिर पर सरदार गुरूचरण सिंह मलिक के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने जलाभिषेक कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रीतम गुलाटी, पवन कालरा, गुलशन नरूला, गणेशीदास अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
चित्र परिचय- नल्हेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed