{"_id":"6195384a8ca3bb7a530ea744","slug":"pollution-hit-all-government-and-private-educational-institutions-closed-till-21-in-noida-and-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण: यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का यूटर्न, नोएडा, बुलंदशहर में स्कूल बंद करने का आदेश लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण: यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का यूटर्न, नोएडा, बुलंदशहर में स्कूल बंद करने का आदेश लिया वापस
Wed, 17 Nov 2021 11:19 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:19 PM IST
सार
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसके साथ ही गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में भी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश को वापस ले लिया है।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर जिलों में आगामी 21 नवंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने के अपने आदेश को वापस ले लिया है। बुधवार देर रात यह सूचना दी गई।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसके साथ ही गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में भी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश को वापस ले लिया है। इस बीच नोएडा में सरकारी व अर्द्धसरकारी ऑफिस में आधे स्टाफ को ही बुलाया जाएगा। नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक जारी रखी गई है। जिले में डीजल जेनरेटर चलाने पर भी रोक लगा दी गई है। इस दौरान हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को इसमें छूट दी गई है।
विज्ञापन
बुधवार को गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) सुहास एल वाई की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण समिति और जिला वैटलेंड समिति की बैठक में कई फैसले लिए गए थे। बुलंदशहर में भी डीएम सीपी सिंह ने जिले में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया था।
विज्ञापन