{"_id":"5fa6eeb88ebc3e9b7638b8e9","slug":"pollution-caused-due-to-increase-in-corona-infection-ima-noida-news-noi5472180180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए ने कहा, कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह प्रदूषण भी, सावधानी बरतने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए ने कहा, कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह प्रदूषण भी, सावधानी बरतने की सलाह
Sun, 08 Nov 2020 04:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
pollution in delhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के लोग कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) का कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे प्रदूषण भी एक बड़ी वजह है। प्रदूषण पर काबू पाने के लिए और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
भारतीय चिकित्सा संघ ने शनिवार को कहा कि कुछ दिन से कोरोना के रोजाना 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसमें 13 फीसदी बढ़ोतरी वायु प्रदूषण के कारण होने का अनुमान है। आईएमए की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक के 300 से ऊपर पहुंचने पर सामान्य लोगों को भी सांस संबंधी समस्याएं हो जाती हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सभी को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। आईएमए ने कहा कि प्रदूषण पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इस पर लगाम लगाने के लिए दीर्घकालिक उपायों को अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन