फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   political

शक्षा मंत्री

Sat, 11 Sep 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
political
फिरोजपुर झिरका। भाजपा के दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री अपने प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन फिरोजपुर झिरका पहुंचे। मंत्री कंवरपाल ने प्राचीन एवं ऐतिहासिक पांडव कालीन शिवमंदिर पर भगवान शिव के दर्शन कर अपने अगले कार्यक्रमों की शुरुआत की। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग पार्टी की तमाम नीतियों व जनकल्याणकारी गतिविधियों को लेकर चिंतन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कार्यकर्ता किसी भी संगठन व पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बिना कोई भी दल व संगठन मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा मेवात में संगठन को खड़ा करने तथा उसे मजबूती देने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यकर्ताओं के इस सराहनीय योगदान को भाजपा कभी नजरअंदाज नहीं करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक नसीम अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलम मुंडल, भानीराम मंगला, औरंगजैब, जिला विस्तारक बलविंद्र सिंह जोगी, नौक्षम चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील जैन, उपाध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, जाहिद हुसैन रेहना, सुभाष भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री लियाकत एडवोकेट, उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन काटपुरी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्र परिचय ऱ् मंडल स्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्री के साथ भाजपा कार्यकर्ता।
भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं
पिनगवां। मेवात प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन पिनगवां पहुंचने पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का पिनगवां, तेड सहित कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधने के मूल मंत्र बताएं। शिक्षा मंत्री ने सभी शक्ति केंद्र प्रमुख व बूथ प्रमुख की बैठक ली और कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता को मजबूती के साथ काम करना है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व चेयरमैन भानी राम मंगला, पूर्व चेयरमैन औरंगजेब,भाजपा नेत्री नोक्षम चौधरी, जसवंत गोयल, एजाज खान, हाजी अख्तर हुसेन, यादराम गर्ग, भूप पटेल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटोऱ्- शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed