{"_id":"610195ab8ebc3edd39318228","slug":"political-mewat-news-noi596265517","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा मीटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। गुरुग्राम की सोहना, पलवल की हथीन और नूंह जिले की पुन्हाना, नूंह और फिरोजपुर झिरका को मिलाकर पांच विधानसभा सीटें मुस्लिम बाहुल्य मानी जाती हैं। क्षेत्र के 70 प्रतिशत वोट बैंक अल्पसंख्यक समुदाय का है जिसे कांग्रेस पार्टी अपना परंपरागत वोट मानती है। 2005 के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय के वोटरों पर अपना दबदबा बनाने में कामयाबी हासिल की है। यही कारण है कि मौजूदा वक्त में जिले की 3 विधानसभा सीटें कांग्रेस के खाते में हैं। जननायक जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन चौधरी ने जिले के सभी नए पदाधिकारियों की बैठक में साफ संकेत दिए हैं कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा के अध्यक्षों को साथ लेकर बूथ लेवल पर 5 समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करें। ये टीम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही मेहनत करें। उन्होंने साफ कहा कि गांव स्तर पर ऐसे सामूहिक कार्यों की पहचान की जाए जिससे लोगों को गांव स्तर पर फायदा हो सकता हो।
भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण मेवात
नूंह की 3 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी 1980 से अब तक खाता नहीं खोल पाई है। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव में बड़े चेहरे मिलने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी से मेवातियों ने किनारा कर लिया।
विज्ञापन
भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण मेवात
नूंह की 3 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी 1980 से अब तक खाता नहीं खोल पाई है। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव में बड़े चेहरे मिलने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी से मेवातियों ने किनारा कर लिया।
विज्ञापन