फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Polio drops will be administered to 3,99,691 children.

Noida News: 3,99,691 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Thu, 02 Jul 2026 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Polio drops will be administered to 3,99,691 children.
नोएडा। पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने 5 साल तक के 3,99,691 बच्चों को पोलियो पिलाने का लक्ष्य रखा है। अबतक 74,687 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी है। इस अभियान के लिए जिले में 1053 बूथ बनाए गए हैं और 1536 टीम लगाई गई हैं। 28 जून से शुरू हुआ यह अभियान लक्ष्य पूरा होने तक जारी रहेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा ने बताया कि यदि बच्चा छोटा है और जन्म के बाद से डेढ़ माह का हो चुका है तब पोलियो की पहली खुराक पिलाई जा सकती है। इसके अलावा सभी बच्चों के टीकाकरण कार्ड के मुताबिक निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक पिलवा देनी चाहिए। डॉ. सिरोहा ने बताया कि अभियान के तहत सेक्टर और सोसाइटियों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीम भेजी जाएगी। यही नहीं, हाईराइज सोसाइटी के परिसर में और सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर में बूथ बनाया जाएगा। ऐसे में पोलियो की खुराक पीने से कोई भी बच्चा नहीं वंचित नहीं रहेगा। इस सप्ताह के अंत से सेक्टर और सोसाइटियों में विजिट शुरू हो जाएगी और जबतक लक्ष्य पूरा नहीं होगा अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed