फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police will teach begging children through NGO

भीख मांगने वाले बच्चों को एनजीओ के माध्यम से पढ़ाएगी पुलिस

Sun, 03 Jan 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police will teach begging children through NGO
सेक्टर- 63 स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने बाले बच्चो व उनके परिजनो को जागरूक करती पुलिस अधिकारी।
भीख मांगने वाले बच्चों को एनजीओ के माध्यम से पढ़ाएगी पुलिस
विज्ञापन

नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने जिले में बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनके अभिभावकों को जागरूक करने की पहल शुरू की है। शनिवार को इसी अभियान के तहत सेक्टर-63 शनि मंदिर के पास बस्तियों में रहने वाले अभिभावकों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही, पुलिस एनजीओ के साथ मिलकर बच्चों को पढ़ाना भी शुरू करेगी।
डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय से बच्चों को भीख मांगने से रोकने के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिला पुलिस भी नए तरीके से काम करेगी। इसमें बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने भेजने से पहले सभी अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। इसके तहत चार बस्तियों को चिह्नित किया गया है, जहां से करीब 300 बच्चे भीख मांगने के लिए निकलते हैं। इनमें सेक्टर-33, सेक्टर-44 छलेरा, शनि मंदिर सेक्टर-63 और शनि मंदिर सेक्टर-14ए के आसपास बच्चे होते हैं।
विज्ञापन

सभी बच्चों के माता-पिता को सेक्टर-63 में एकत्र किया गया और बच्चों का पंजीकरण कराया गया। अभिभावकों को समझाया गया कि वह बच्चों को भीख मांगने के लिए न भेजें। पहली बार में चेतावनी दी जाएगी और यदि दूसरी बार बच्चा भीख मांगते हुए पाया गया तो उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष भेज दिया जाएगा। बस्ती में रहने वाले लोगों ने बताया कि कोरोना की वजह से स्कूल बंद हो गए हैं और तभी से बच्चों को भेजना शुरू किया गया है। डीसीपी ने बताया कि एनजीओ के माध्यम से बच्चाें को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने की सहयोग की अपील
डीसीपी ने लोगों अपील की है जो सेवानिवृत्त शिक्षक, छात्र, एनजीओ या अन्य व्यक्ति बच्चों को पढ़ाने के लिए आगे आना चाहते हैं। वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ कंपनियों से भी अपील की गई है कि वह भी सीएसआर के माध्यम से ऐसे बच्चों के लिए संसाधन मुहैया कराने में सहयोग करें, ताकि इन बच्चों का भविष्य सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed