{"_id":"606cba0b8ebc3e8d39131ec6","slug":"police-suspects-acquaintance-in-daksha-murder-case-grnoida-news-noi5756473166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्ष हत्याकांड में पुलिस को परिचित पर ही शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्ष हत्याकांड में पुलिस को परिचित पर ही शक
विज्ञापन
कैंडल मार्च में शामिल लोग।
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। दादरी से साढ़े तीन साल के दक्ष लोहिया की अगवा कर हत्या के मामले में अब तक शक की सुई पूर्व किरायेदार महिला व उसके पास आने वाले युवक पर घूम रही थी। वहीं पुलिस की पड़ताल में घटना के दिन महिला के मोबाइल की लोकेशन दादरी के खानपुर और युवक की नोएडा में मिली है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध महिला व बच्चे की भी दक्ष व पूर्व किरायेदार महिला होने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अब भी पुलिस का शक किसी परिचित पर ही है। आशंका है कि बच्चे को घर के पास से बहला-फुसलाकर अगवा किया गया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है। ऐसे में आशंका है कि आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से बच्चे को जिंदा ही नहर में फेंककर मार डाला।
दादरी के वेद विहार से दक्ष के लापता होने के बाद परिजनों ने पूर्व किरायेदार महिला और उसके पास आने वाले युवक पर शक जाहिर किया था। सूत्रों का यह भी कहना है कि महिला के एक अन्य शख्स से भी संपर्क थे। इसी आचरण के चलते दक्ष के परिजनों ने महिला से मकान खाली कराया था। आरोप है कि क्षुब्ध महिला ने अंजाम भुगतने और खून के आंसू रुलाने की धमकी दी थी। पुलिस ने बुलंदशहर की वलीपुरा नहर से रविवार को दक्ष का शव बरामद किया था लेकिन परिजनों के शक जाहिर करने पर इससे एक दिन पहले ही महिला व युवक से पूछताछ शुरू कर दी थी। पुलिस अभी भी उनसे गहन पूछताछ के साथ विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
नहर के रास्ते पर सीसीटीवी तलाश रही पुलिस
जिले में बड़ी वारदात के बाद अक्सर सीसीटीवी कैमरों की कमी की बात सामने आती है। इस मामले में भी ऐसा महसूस किया जा रहा है। यदि क्षेत्र में पर्याप्त सीसीटीवी लगे होते तो आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती थी। वहीं बताया गया है कि बुलंदशहर के वलीपुरा जाने वाली गंग नहर जारचा क्षेत्र से गुजरती है। यह नहर एनटीपीसी के करीब सामना गांव से भी गुजर रही है। नहर के आसपास का अधिकांश क्षेत्र सुनसान है। यहां सीसीटीवी भी नहीं है। इसके बाद भी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमें नहर के रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे तलाश रही हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
वकील रहे हड़ताल पर, दादा ने कहा-न्याय मिले
दक्ष हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को जिला न्यायालय के वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं दक्ष के दादा ब्रह्मपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, तभी उन्हें न्याय मिलेगा।
दक्ष को न्याय दिलाने कैंडल मार्च में उमड़े लोग
दक्ष लोहिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को दादरी में बड़ी संख्या लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। तहसील परिसर में दो मिनट का मौन भी रखा गया। परिवार के लोग भी कैंडल मार्च में शामिल रहे। इस दौरान दस थानों की पुलिस, पीएसी और दमकल की टीम तैनात रही। कैंडल मार्च निकालने का कार्यक्रम सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। लोगों ने इसे खूब शेयर किया। अधिक से अधिक लोगों से कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की गई थी। मंगलवार शाम 6 बजे से ही दक्ष लोहिया के घर के बाहर लोगों का जुटना शुरू हो गया था। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग कॉलोनी की गली से रेलवे रोड तक जमा हो गए। साढ़े छह बजे शुरू हुआ कैंडल मार्च रेलवे रोड से होते हुए सब्जी मंडी, मुख्य तिराहे से होकर दादरी तहसील मुख्यालय पहुंचा।
महिला और युवक की लोकेशन घटना के दौरान दादरी में नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज में कैद महिला पूर्व किरायेदार नहीं है और न ही उसके साथ बच्चे के दक्ष के होने की पुष्टि हुई है। हालांकि किसी परिचित का ही घटना में हाथ होने की आशंका है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा