{"_id":"61c21ab188ede32f3f00eca4","slug":"police-repeated-crime-scene-in-case-of-murderous-attack-on-sister-refusing-to-go-home-then-hit-her-with-a-brick","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: बहन पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन, घर जाने से मना किया तो ईंट से कूचकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: बहन पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन, घर जाने से मना किया तो ईंट से कूचकर मारा
Tue, 21 Dec 2021 11:49 PM IST
सुशील कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:49 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, कौंहन गांव निवासी राजू की चचेरी बहन से लगभग दो वर्ष से निकटता और घनिष्ठता थी। इसका परिजन विरोध करते थे। 18 दिसंबर को भी किशोरी को परिजनों ने डांटा था।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चचेरे भाई पर ईंट, डंडे आदि से हमलाकर मौत के घाट उतारने और नाबालिग बहन पर जानलेवा हमले के आरोपी दो भाइयों से पुलिस ने ग्रेटर नोएडा लाकर पूछताछ की। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर दो घंटे तक क्राइम सीन दोहराया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चचेरा भाई राजू उनकी सगी बहन को लेकर फतेहपुर के कौंहन गांव से बिना बताए आया था। उन्होंने दोनों को समझाने के लिए सूरजपुर स्थित घर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन इनकार करने पर उन्होंने झाड़ियों में ले जाकर ईंट-डंडे आदि से हमला कर राजू की हत्या कर दी और हमले से बेहोश हुई बहन को मृत समझकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कौंहन गांव निवासी राजू की चचेरी बहन से लगभग दो वर्ष से निकटता और घनिष्ठता थी। इसका परिजन विरोध करते थे। 18 दिसंबर को भी किशोरी को परिजनों ने डांटा था। वह दोपहर तीन बजे राजू के साथ नोएडा के लिए निकल गई थी। राजू पूर्व में नोएडा में काम कर चुका है। वह 19 दिसंबर को तड़के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर किशोरी के साथ उतरा था। परिजनों ने सूरजपुर में रह रहे बेटों सुनील व अनिल को फोन पर किशोरी के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद वह दोनों भी जीरो प्वाइंट पर पहुंच गए थे। दोनों को सुनील ने समझाने की बात कहकर सूरजपुर स्थित घर चलने को कहा। कुछ दूर तो दोनों साथ चले, लेकिन बाद में उन्होंने घर जाने से इनकार कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान घर पर भी फोन किया था। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को झाड़ियों में घसीटकर ईंट-डंडे आदि से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
सिर पर किए कई वार, किशोरी के जबड़े पर गंभीर चोट
आरोपियों ने राजू के सिर व शरीर पर ईंट से कई वार किए थे। मौके से पुलिस ने एक सब्जी काटने का चाकू भी बरामद किया है। हालांकि, वारदात में इसका इस्तेमाल नहीं किया गया। आरोपियों ने राजू का गला भी दबाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ईंट के हमले से नाक आदि की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग के जबड़े में भी गंभीर चोट का पता चला है। आरोपियों ने बैग और चप्पल नाले में फेंके थे और मोबाइल व रुपये सूरजपुर कमरे पर रखे थे। पुलिस ने 2500 रुपये और मोबाइल बरामद कर लिया, लेकिन नाले से बैग व चप्पल बरामद नहीं हो पाए।
विज्ञापन