फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police rebuked for catching 9 year old child in auto theft

9 साल के बच्चे को ऑटो चोरी में पकड़ने पर पुलिस को फटकार

Fri, 17 Jul 2020 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police rebuked for catching 9 year old child in auto theft
9 साल के बच्चे को ऑटो चोरी में पकड़ने पर पुलिस को फटकार
विज्ञापन

नोएडा। ऑटो चोरी के केस में 9 साल के बच्चे को पकड़ने वाली नॉलेज पार्क पुलिस को किशोर न्याय बोर्ड ने कड़ी फटकार लगाई। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बच्चे को रिहा कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जो बच्चा ऑटो चला नहीं सकता वह चोरी कैसे कर सकता है।
बृहस्पतिवार को नॉलेज पार्क पुलिस की टीम ने दादरी निवासी नौ साल के बच्चे को ऑटो चोरी के संदेह में पकड़ा था। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर कुछ सामान समेत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। बच्चे की उम्र देख किशोर न्याय बोर्ड के न्यायाधीश ने पुलिस को फटकार लगाई। बच्चे को तत्काल निजी बांड पर रिहा करते हुए कहा कि पुलिस उसे अभिभावकों के पास ले जाकर सौंपे और उनके आधार लाकर सौंपने का प्रमाण भी दिखाए। साथ ही सवाल उठाया कि जब बच्चे पर लगे आरोप में सजा सात साल से कम है तो उसे थाने से ही जमानत क्यों नहीं दी गई? पुलिस को हिदायत दी गई कि इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बदमाश करते थे बच्चे का इस्तेमाल
नॉलेज पार्क-वन थाने के इंस्पेक्टर उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि बदमाश आपराधिक वारदात करने के लिए बच्चे का इस्तेमाल करते हैं। बच्चा सड़क पर रोने का नाटक करता है। जब कोई ऑटो वाला रुककर उससे पूछताछ करता, बदमाश वारदात कर देते थे। एक चोरी में इसी तरह बच्चे का प्रयोग किया गया था। इंस्पेक्टर के अनुसार पुलिस अभिरक्षा में लिए गए बच्चे की उम्र 10 साल है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ साल के बच्चे को ऑटो चोरी में पकड़कर बोर्ड के समक्ष लाया गया था। बोर्ड ने पुलिस को सख्त हिदायत दी है। ऐसे मामलों में बच्चों को थाने से ही जमानत दी जानी चाहिए।
अनीत बघेल, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed